आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
आप विधायक दुर्गेश पाठक ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "दिल्ली गंदी है। आप जहां भी जाएंगे, आपको कचरा दिखाई देगा। जहां तीन कचरा पहाड़ियां पहले से ही हैं, वहीं भाजपा 16 और कचरा पहाड़ियां बनाने की तैयारी कर रही है। दिल्ली में कचरा ...
गुजरात में इस साल के अंत में मतदान होना है। ऐसे में इसके लिए आम आदमी पार्टी ने भी अपनी कमर कस ली है। वहीं, एक रैली को संबोधित करते हुए आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा शासित राज्य आप-सरकार के लिए तैयार है। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा को गुजरात में पार्टी के राजनीतिक मामलों का सह-प्रभारी नियुक्त जाने के बाद से ही गिरफ्तार करने की तैयारियां की जा रही है। ...
दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच टकराव की बड़ी वजह बन चुकी नई आबकारी नीति (अब खत्म की जा चुकी) में कथित अनियमितता मामले में दूसरी गिरफ्तारी हुई है। हालांकि, दिल्ली की ये नई ऑबकारी नीति निरस्त की जा चुकी है। ...