आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
तिहाड़ जेल में बंद 'आप' मंत्री सत्येंद्र जैन को अच्छा भोजन नहीं दिए जाने के आरोपों के बीच एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो के हवाले से जेल सूत्रों ने दावा किया है कि जैन को अच्छा भोजन दिया जा रहा है और उनका वजन भी 8 किलो बढ़ा है। ...
गुजरात में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी ने लोकमत समूह के वरिष्ठ संपादक शरद गुप्ता से चुनाव और राज्य के मुद्दों पर विस्तृत बात की। पढ़ें ये इंटरव्यू... ...
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम हर्षवर्धन ने बताया कि टिकट वितरण के मुद्दे पर कहासुनी हुई जिसके फलस्वरूप कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने यादव के साथ कथित धक्कामुक्की की। उन्होंने कहा, उनका मेडिकल परीक्षण किया गया है लेकिन कोई अंदरूनी चोट नहीं मिली। ...
Delhi Municipal Corporation Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में अब कुल 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। ...
पप्पू यादव ने दिल्ली एमसीडी इलेक्शन में आप द्वारा कथिततौर से टिकट बेचने के मामले में घेरते हुए कहा कि शुचिता की राजनीति का दावा करने वाले 50-50 लाख में निगम पार्षद का टिकट बेचते हैं! ...
Uttar Pradesh Urban Body Elections: निकाय चुनाव की प्रक्रिया को 5 जनवरी से पहले ही पूरा हो जाना है. सभी राजनीतिक दल अधिसूचना जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ...