आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
Delhi Electricity Subsidy: आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में बिजली के 58 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं जिनमें से 48 लाख ने सब्सिडी हासिल करने के लिए डिस्कॉम में आवदेन किया है। ...
आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए देशव्यापी पोस्टर अभियान शुरू किया है। ये पोस्टर अभियान 30 मार्च से शुरू किया गया है। ...
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल रखी गई है और नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकेंगे। कर्नाटक में आम आदमी पार्टी पहली बार चुनाव लड़ेगी। ...
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के रिश्तों को लेकर जारी अटकलों के बीच आप सांसद संजीव अरोड़ा ने ट्वीट कर दोनों को बधाई दी है। इसके बाद से ट्विटर यूजर्स हैरान हैं और अटकलें लगा रहे हैं कि क्या इनकी सगाई हो गई है? ...
विधानसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कविता के जरिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2014 की गर्मियों तक 7 घंटे तक पावर कट होता था। दिल्ली 6000MW का लोड हैंडल नहीं कर पाती थी लेकिन अब 7695MW ...
सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर के राष्ट्रीय राजधानी में 'संकल्प सत्याग्रह' में हिस्सा लेने पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को घेरा है और कहा है कि ऐसे आरोपी नेताओं को सत्याग्रह जैसे प्रदर्शनों से दूर रखना चाहिए। ...