'घर-घर नाली घर-घर गैस, जिसकी लाठी उसकी भैंस', केजरीवाल ने भाजपा पर कविता से साधा निशाना
By शिवेंद्र कुमार राय | Published: March 27, 2023 06:36 PM2023-03-27T18:36:21+5:302023-03-27T18:37:38+5:30
विधानसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कविता के जरिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2014 की गर्मियों तक 7 घंटे तक पावर कट होता था। दिल्ली 6000MW का लोड हैंडल नहीं कर पाती थी लेकिन अब 7695MW बिजली दिल्ली को मिल रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के बजट पर चर्चा करते हुए विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कविता के जरिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा, "केंद्र में एक अनपढ़ सरकार है जिसका नारा है- घर-घर नाली घर-घर गैस, जिसकी लाठी उसकी भैंस... बनेगा पकौड़ा बनेगी चाय, स्कूल-अस्पताल भाड़ में जाए...आम आदमी से मन की बात, अपने भाई से धन की बात...वाह रे शासन तेरा खेल, ईमानदार को हो गई जेल।"
Delhi में पढ़ी-लिखी Govt है
— AAP (@AamAadmiParty) March 27, 2023
केंद्र में एक अनपढ़ सरकार है जिसका नारा है-
घर-घर नाली घर-घर गैस
जिसकी लाठी उसकी भैंस
बनेगा पकौड़ा बनेगी चाय
स्कूल-अस्पताल भाड़ में जाए
आम आदमी से मन की बात
अपने भाई से धन की बात
वाह रे शासन तेरा खेल
ईमानदार को हो गई जेल
-CM @ArvindKejriwalpic.twitter.com/8ACDynryh4
इस दौरान केजरीवाल ने अपनी सरकार की उपलब्धियां और बजट में की गई घोषणाओं की बात भी की। उन्होंने कहा, "हम 100 मोहल्ला क्लिनिक बनाने जा रहे हैं। मेट्रो में मोहल्ला क्लिनिक बनाने जा रहे हैं। 2014 की गर्मियों तक 7 घंटे तक पावर कट होता था। दिल्ली 6000MW का लोड हैंडल नहीं कर पाती थी लेकिन अब 7695MW बिजली दिल्ली को मिल रही है। पावर कट शून्य हो गया है।"
केजरीवाल ने आगे कहा, "इस साल हम देश का वो शहर बनेंगे जिसमें देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें होंगी। 2025 तक दुनिया में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में होंगी और हम चीन को पीछे छोड़ देंगे। 1600 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जा रही हैं। एलजी और मोदी जी की कृपा से दिल्ली में कूड़े के पहाड़ हैं। इन्हें कूड़े के पहाड़ साफ करने में 197 साल लगते, हम दिसंबर 2024 तक 'कूड़े के पहाड़' साफ कर देंगे। इनके स्वछता सर्वेक्षण में दिल्ली को सबसे गंदा शहर कहा गया। हम दिल्ली को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाएंगे। इन्होंने दिल्ली की हवा भी खराब की जिसका हमने शुद्धिकरण करना शुरू किया, आज 30% प्रदूषण कम है।"
1600 Electric Buses खरीदी जा रही हैं
— AAP (@AamAadmiParty) March 27, 2023
इस साल हम देश का वो शहर बनेंगे जिसमें देश में सबसे ज़्यादा Electric Buses होंगी
2025 तक दुनिया में सबसे ज़्यादा Electric Buses — चीन को पीछे छोड़ देंगे
1400 European Standard Electronic Bus Queue Shelter बना रहे हैं
—CM @ArvindKejriwalpic.twitter.com/ToAAAxiTwW
केजरीवाल ने कहा, दुनिया में बहुत कम शहर हैं, "जहां महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन मुफ्त है। दिल्ली उनमें से एक है। 3 साल में 100 करोड़ बार महिलाएं मुफ्त में बस में सफर कर चुकी हैं। इन्होंने पूरा जोर लगा दिया, करोड़ों रुपए लगा दिए—किसी तरीके से शराब घोटाला साबित करें। जनता नहीं मान रही इनकी बात। जो काम पिछले 8 साल में किए, वो आजादी से अब तक हुए कामों से कई गुना ज्यादा हैं।"