आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
DELHI Aam Aadmi Party: मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी, गोपाल राय गुजरात मामलों के प्रभारी, पंकज गुप्ता पार्टी के गोवा मामलों के प्रभारी और संदीप पाठक पार्टी के छत्तीसगढ़ मामलों के प्रभारी नियुक्त किये गये। ...
आज यहां पंजाब भवन में पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि राज्य सरकार ने नशे के प्रति किसी भी प्रकार की सहानुभूति न रखने की नीति अपनाई है और इस समस्या के खिलाफ व्यापक लड़ा ...
आप नेता ने राष्ट्रीय राजधानी में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर दिल्ली पुलिस और अधिकारियों से सवाल किए। वीडियो, जिसमें उनकी कार के चारों टायर नहीं दिख रहे हैं, अब एक्स पर वायरल हो गया है, जिससे शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ...
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को हाल में संपन्न नई दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवेश वर्मा ने हराया था। वरिष्ठ आप नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि केजरीवाल पूरे देश में पार्टी के विस्तार के लिए काम कर रहे हैं। ...