आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
Delhi Air Pollution: GRAP के चरण I में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्त जाँच, बेहतर यातायात प्रबंधन और उद्योगों, बिजली संयंत्रों और ईंट भट्टों में उत्सर्जन नियंत्रण अनिवार्य है। ...
Delhi Congestion Tax: दिल्ली में पीक ऑवर ट्रैफिक को कम करने के लिए कंजेशन टैक्स लगाने की योजना है। पायलट 13 प्रमुख सीमा स्थानों पर ध्यान केंद्रित करेगा। ...
Haryana Election Results 2024: पिछले 10 साल से दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस के पास एक भी सीट नहीं है, फिर भी ‘आप’ ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को तीन सीट की पेशकश की थी। ...
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद सरपंच अपने दोस्तों के साथ कार से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार 3 युवकों ने कार रोकी और उन्हें हैलो किया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी। ...
पिछले महीने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले केजरीवाल अपने परिवार के साथ रवि शंकर शुक्ला लेन में आप मुख्यालय के करीब मंडी हाउस के पास फिरोजशाह रोड पर पंजाब के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास पर रहेंगे। ...