आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली सरकार द्वारा स्कूलों को लेकर किये जा रहे दावों को परखने के लिए भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया दिल्ली की सड़कों पर निकले थे। तभी उनकी आप विधायक सौरभ भारद्वाज के साथ बेहद तीखी बहस हुई। ...
आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज, आतिशी, दुर्गेश पाठक और जैस्मीन शाह के साथ अन्य ने विनय कुमार सक्सेना पर नोटबंदी के ...
केंद्रीय जांच ब्यूरो के पांच अधिकारियों का एक दल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बैंक लाकर की जांच करने पहुंचा था। सीबीआई के अधिकारियों ने गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर -4 स्थित पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर की तलाशी ली। मनीष सिसोदिया ने दावा किया ...
अरविंद केजरीवाल सरकार की विवादित आबकारी नीति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने पत्र लिखा है। पत्र में अन्ना ने केजरीवाल पर सत्ता के नशे में चूर होने का आरेप लगाया है। अन्ना ने कहा है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल अपने आदर्शों और विचारधा ...
दिल्ली विधानसभा में रात भर आम आदमी पार्टी और भाजपा विधायकों का अलग-अलग विरोध प्रदर्शन चला। दोनों पार्टियों के विधायकों ने खुले आसमान के नीचे पूरी रात बिताई। ...
आप विधायक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अगुवाई में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के खिलाफ जांच की मांग को लेकर विधानसभा में पूरी रात रूकने की तैयारी में हैं। ...
दिल्ली में भाजपा विधायकों ने अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में छद्म विधानसभा सत्र का आयोजन किया। जिसमें भाजपा विधायकों ने अपने चेहरे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का मास्क पहन रखा था। ...
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केजरीवाल सरकार की ओर से भेजी गई 47 फाइलों को यह कहते हुए वापस कर दिया कि जिन फाइलों पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर होना चाहिए थे, उनपर उनके दफ्तर के कर्मचारियों ने दस्तखत किया है। ...