AAP Vs BJP: दिल्ली विधानसभा में रातभर चला 'आप' और भाजपा विधायकों का प्रदर्शन, जानिए क्या है वजह

By विनीत कुमार | Published: August 30, 2022 07:46 AM2022-08-30T07:46:50+5:302022-08-30T07:52:42+5:30

दिल्ली विधानसभा में रात भर आम आदमी पार्टी और भाजपा विधायकों का अलग-अलग विरोध प्रदर्शन चला। दोनों पार्टियों के विधायकों ने खुले आसमान के नीचे पूरी रात बिताई।

AAP vs BJP: MLAs from both parties protests at Delhi assembly | AAP Vs BJP: दिल्ली विधानसभा में रातभर चला 'आप' और भाजपा विधायकों का प्रदर्शन, जानिए क्या है वजह

दिल्ली विधानसभा में आप और भाजपा विधायकों का प्रदर्शन (फोटो- एएनआई)

Highlightsआप और भाजपा विधायकों का दिल्ली विधानसभा भवन के परिसर में पूरी रात विरोध प्रदर्शन।AAP विधायकों ने महात्मा गांधी के स्मारक के नीचे बैठकर धरना दिया, भाजपा विधायकों का भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव की मूर्तियों के पास प्रदर्शन।भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आप विधायक कर रहे दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के इस्तीफे की मांग।

नई दिल्ली: सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी भाजपा दोनों पार्टियों के विधायकों ने दिल्ली विधानसभा भवन के परिसर में पूरी रात विरोध प्रदर्शन किया। दोनों ही दल एक दूसरे पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। AAP विधायकों ने जहां महात्मा गांधी के स्मारक के नीचे बैठकर धरना दिया वहीं भाजपा विधायकों ने दिल्ली विधानसभा मैदान के अंदर महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव की मूर्तियों के पास प्रदर्शन शुरू किया। 

'आप' विधायक क्यों कर रहे प्रदर्शन?

'आप' विधायक 2016 में नोटबंदी के दौरान कथित रूप से 'काले धन' को सफेद करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार AAP नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि सक्सेना ने अपने कर्मचारियों पर 2016 में 1400 करोड़ रुपये के पुराने नोटों को बदलने के लिए दबाव डाला था, जब वह खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के अध्यक्ष थे।

आतिशी ने कहा, 'सक्सेना ने 2016 में नोटबंदी के दौरान 1400 करोड़ रुपये के काले धन को सफेद करने के लिए एक घोटाला किया था, जब वह खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष थे। हम सीबीआई से इस मामले की जांच करने की मांग कर रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'यह सीधे तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग का एक मामला है जहां एक गवाह ने स्वीकार किया कि सक्सेना के प्रभाव में काले धन को 'सफेद' किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 को इस पर गौर करना चाहिए। सीबीआई और ईडी को हर उस स्थान पर छापेमारी करनी चाहिए जहां वीके सक्सेना ने पहले किया है। जांच पूरी होने तक उन्हें उनके पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।'

भाजपा विधायक क्यों कर रहे प्रदर्शन?

दूसरी ओर भाजपा के विधायक कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विधानसभा परिसर में रात भर से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 'आप' के प्रदर्शन की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही सोमवार को भाजपा ने भी कहा था कि उसके विधायक रातभर विधानसभा परिसर में विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन कर रहे भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, 'सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई 2021-22 की आबकारी नीति में भ्रष्टाचार को लेकर जांच कर रही है। उन्हें आरोपी बनाया गया है। दिल्ली के केंद्र में भ्रष्टाचार हुआ है। अगर उस नीति के साथ सब कुछ ठीक था, तो सरकार ने इसे वापस क्यों लिया? अरविंद केजरीवाल को जवाब देने की जरूरत है।'

'आप' के विरोध और एलजी वीके सक्सेना के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह उनके (AAP) डर के अलावा और कुछ नहीं है क्योंकि वे भ्रष्टाचार के मामले में फंस गए हैं।

Web Title: AAP vs BJP: MLAs from both parties protests at Delhi assembly

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे