सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन थे। उन्होंने कई इंटरव्यू में खुद इस बात को कबूला था कि वह शाहरुख की नकल करने की कोशिश करते रहते हैं। ...
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को 14 जुलाई को एक महीना पूरा हो गया है, इस पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने इमोशनल पोस्ट किया है ...
सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्तों में से एक डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। बुधवार को फिल्म 'दिल बेचारा' का एक नया गाना रिलीज किया जाएगा। ...
सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा, “हमारे बीच जो प्रेम था उसे बयां करने के लिए मेरे शब्द काफी नहीं होंगे। ...
बतौर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की थी। एक्ट्रेस संजना संघी खुद सुशांत की अदाकारी की बहुत बड़ी फैन रही हैं। ...