आज होगा सुशांत सिंह राजपूत की फिल्‍म 'दिल बेचारा' का एक और गाना रिलीज, शूटिंग का वीडियो आया सामने

By अमित कुमार | Published: July 15, 2020 07:58 AM2020-07-15T07:58:19+5:302020-07-15T07:58:19+5:30

सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्तों में से एक डायरेक्‍टर मुकेश छाबड़ा अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। बुधवार को फिल्‍म 'दिल बेचारा' का एक नया गाना रिलीज किया जाएगा।

Sushant Singh Rajput Sanjana Sanghi Dil Bechara song Taare Ginn release today | आज होगा सुशांत सिंह राजपूत की फिल्‍म 'दिल बेचारा' का एक और गाना रिलीज, शूटिंग का वीडियो आया सामने

डायरेक्‍टर मुकेश छाबड़ा संग सुशांत सिंह राजपूत। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Highlights'दिल बेचारा' के टाइटल ट्रैक में सुशांत के डांस ने सभी को अपना दीवाना बनाने का काम किया। 15 जुलाई को फिल्‍म का एक और गाना रिलीज होने जा रहा है। गाने का टाइटल 'तारे गिन' है। 'दिल बेचारा' के टाइटल ट्रैक को 10 जुलाई को 'सोनी म्यूजिक इंडिया' ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया था।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के ट्रेलर को कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था। इस ट्रेलर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। 2 मिनट 43 सेकंड के इस ट्रेलर में सुशांत जब भी स्क्रीन पर आते हैं फैंस उन्हें देख भावुक हो जा रहे हैं। फैंस सुशांत की आखिरी फिल्म को थिएटर में देखना चाहते थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण ऐसा नहीं हो सका। 

'दिल बेचारा' के टाइटल ट्रैक में सुशांत के डांस ने भी सभी को अपना दीवाना बनाने का काम किया। अब इस फिल्म का एक और गाना बुधवार यानी 15 जुलाई को फिल्‍म का गाना रिलीज होने जा रहा है। गाने का टाइटल 'तारे गिन' है। इसकी जानकारी फिल्‍म के डायरेक्‍टर मुकेश छाबड़ा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट के जरिए दी। सुशांत के इस गाने का इंतजार भी फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। 

फैंस को पसंद आ रहा है सुशांत का जबरदस्त डांस

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' के टाइटल ट्रैक को 10 जुलाई को 'सोनी म्यूजिक इंडिया' ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट से शेयर किया था। इस गाने को 24 घंटे से पहले ही 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। 'दिल बेचारा' सॉन्ग में सुशांत सिंह राजपूत एक्ट्रेस संजना सांघी के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें उनका अंदाज काफी कूल लग रहा है, वीडियो में सुशांत और संजना सांघी की जोड़ी भी कमाल की लग रही है।

सुशांत के कुक से मुंबई पुलिस ने की दोबारा पूछताछ

सुशांत के आत्महत्या के एक महीने बाद भी तमाम लोगों से पूछताछ करने पर मुंबई पुलिस को कोई ठोस सबूत अभी तक हाथ नहीं लगा है। ऐसे में अब मुंबई पुलिस ने सुशांत के कुक नीरज से फ‍िर से पूछताछ की है। सुशांत के कुक नीरज से पुलिस ने करीब 6 घंटे तक पूछताछ की साथ ही 3 दिनों तक क्या क्या हुआ था उसकी जानकारी मांगी। इस दौरान एक्टर के किस किस से बात की थी। खाने पीने से लेकर हर चीज की जानकारी ली है।

Web Title: Sushant Singh Rajput Sanjana Sanghi Dil Bechara song Taare Ginn release today

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे