लाइव न्यूज़ :

विंबलडन 2018: नोवाक जोकोविच 5 घंटे से अधिक चले मैच में नडाल को हराकर फाइनल में

By विनीत कुमार | Updated: July 14, 2018 20:33 IST

अपने करियर में 12 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले जोकोविच तीन मौकों पर (2011, 2014, 2015) विंबलडन खिताब जीतने में सफल रहे हैं।

Open in App

लंदन, 14 जुलाई: सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पांच घंटे तक चले मुकाबले में स्पेन के राफेल नडाल को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। तीन बार के चैम्पियन जोकोविच ने नडाल को बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-4, 3-6, 7-6(11/9), 3-6, 10-8 से हराया। नडाला और जोकोविच का मैच 5 घंटे 14 मिनट चला।

अपने करियर में 12 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले जोकोविच तीन मौकों पर (2011, 2014, 2015) विंबलडन खिताब जीतने में सफल रहे हैं। जोकोविच का सामना अब फाइनल में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से होगा। 

यह भी पढ़ें- विंबलडन: 'कर्फ्यू' नियम से रात भर के लिए रुका नडाल-जोकोविच का सेमीफाइनल

केविन ने शनिवार को विंबलडन इतिहास के सबसे लंबे चले सेमीफाइनल में अमेरिका के जॉन इस्नर को 7-6 (8/6), 6-7 (5/7), 6-7 (9/11), 6-4, 26-24 से हराया था।  इससे पहले विंबलडन के 'कर्फ्यू' नियम के कारण नडाल और जोकोविच के बीच सेमीफाइनल शुक्रवार को बीच में ही रोकना पड़ा। मैच रोके जाने तक जोकोविच 2 घंटे 54 मिनट के मुकाबले में तीन सेटों में 6-4, 3-6, 7-6 (9) से आगे चल रहे थे। 

नडाल और जोकोविच का सेमीफाइनल मैच एंडरसन और जॉन इस्नर के बीच खेले गए 6 घंटे 36 मिनट लंबे सेमीफाइनल मैच की वजह से रात 8 बजे से पहले नहीं शुरू हो सका और आखिर में विंबलडन के नियमों के मुताबिक रात 11 बजे इसे रोकना पड़ा। विंबलडन मैच आमतौर पर अंधेरा होने या रात 9 बजे तक खेला जाता है। हालांकि सेंटर कोर्ट की छत को बंद करने के बाद इसे कुछ घंटे और खेला जा सकता है। यही वजह है कि नडाल और जोकोविच का मैच 11 बजे रात के बाद शुक्रवार को रोकना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- विंबलडन 2018: केविन एंडरसन का कमाल, इस्नर को 6 घंटे 36 मिनट चले सेमीफाइनल में हरा रचा इतिहास

टॅग्स :विंबलडननोवाक जोकोविचराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!