लाइव न्यूज़ :

आउटडोर शूटिंग के दौरान गहरी झील में गिरते-गिरते बची टीवी अभिनेत्री, सांसत में पड़ गई थी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2018 20:30 IST

उन्होंने बताया सेट पर एक पल के लिए सबकी सांसे अटक गई थीं। सबको लगा मैं बुरी तरह उस झील में गिरनेवाली हूँ, लेकिन किसी भी तरह से मैं दृढ़ता से खड़ी रही और वह शॉट पूरा करने में सक्षम रही।"

Open in App

'मर्यादा: लेकिन कब तक' और 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही किजो' जैसे मशहूर टेलीविजन धारावाहिकों में काम कर चुकी अभिनेत्री विंध्या तिवारी सेट पर दुर्घटना का शिकार हुई हैं। तब वह अपने म्यूजिक एलबम "मैं इस छोर हूं", की शूटिंग कर रही थीं।

हाल ही में, मनाली में व्यास नदी पर शूटिंग करते समय एक घटना हुई, जिसके बारे में अभिनेत्री ने कहा , "शूटिंग के दौरान एक दृश्य था, जहां मुझे एक बड़ी चट्टान पर थोड़ा सा घूमना था और स्लो-मोशन में मेरी साड़ी के पल्लू को उठाना था। लेकिन अचानक शॉट लेने के दौरान मेरा पैर फिसल गया और मुझे लगा के मैं नदी में गिरने ही वाली हूँ। किसी तरह से मैंने अपना संतुलन पर काबू बनाया और सीधी खड़ी हो गई।"

उन्होंने बताया सेट पर एक पल के लिए सबकी सांसे अटक गई थीं। सबको लगा मैं बुरी तरह उस झील में गिरनेवाली हूँ, लेकिन किसी भी तरह से मैं दृढ़ता से खड़ी रही और वह शॉट पूरा करने में सक्षम रही।"

उन्होंने कहा, "भगवान का शुक्र है, मैंने उस झील में गिरी नहीं क्योंकि झील का पानी बहुत ठंडा था और पानी तेजी से बह रहा था। ऊपर से मुझे तैरना भी नहीं आता। ऐसे में यहां एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।" 

अब उनके इस एलबम की शूटिंग करीब-करीब पूरी हो गई है। "मैं इस छोर हूं" का निर्माण एल्गोल फिल्म्स और अपूर्व कला के बैनर तले अजय जयसवाल ने किया है। अजय जयसवाल इससे पहले बॉलीवुड फिल्म "इश्क क्लिक" का निर्माण कर चुके हैं। इसमें अध्ययन सुमन और सारा लॉरेन मुख्य भूमिका में थे।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट