लाइव न्यूज़ :

टीवी सितारों ने 2018 को बेहतर बनाने का लिया संकल्प, ये है इनका प्लान

By IANS | Updated: December 29, 2017 17:55 IST

डेलनाज ईरानी, मानव गोहिल से लेकर चर्चित टीवी सितारों ने बताया 2018 में वह क्या करने वाले हैं।

Open in App

चाहें फिट रहना हो या फिर अधिक यात्रा करना, डेलनाज ईरानी, तेजस्वी प्रकाश और वत्सल सेठ जैसे टेलीविजन सितारों ने अपना नया साल बेहतर बनाने का संकल्प लिया है। टीवी सितारों ने कुछ इस अंदाज में अपने नए साल के संकल्प का इजहार किया है।

डेलनाज ईरानी : मैं संकल्पों में विश्वास नहीं करती क्योंकि मैं खुद से वादा करती रही हूं कि मैं अपना वजन कम करूंगी और कई वर्षो से मेरा यही वादा चला आ है और मैं जस की तस बनी हुई हूं। इसलिए मैंने अपना नजरिया बदल लिया है कि आप जैसे भी हैं, खुद से प्यार करें और काम में मेहनत करें।

तेजस्वी प्रकाश : मैंने हमेशा नए साल की शाम अपने परिवार के साथ बिताई है, जहां हम एक साथ बैठते हैं और 12 बजे एक-दूसरे को बधाई देते हुए। मेरे नए साल का संकल्प भगवान की मेरे बारे में योजना पर अधिक विश्वास करना और अच्छे काम करते रहना है।

वत्सल सेठ : यह नव वर्ष खास है क्योंकि इशिता दत्ता और मैंने कुछ सप्ताह पहले शादी की है। हम करजत के एक फार्महाउस जाएंगे, जो शहर के शोर-शराबे और हलचल से बहुत दूर है। मैं नए साल के संकल्पों पर विश्वास नहीं करता क्योंकि पार्टी खत्म हो जाने के बाद ज्यादातर लोग उन्हें भी भूल जाते हैं। मेरा मानना है कि अगर आप बदलाव लाना चाहते हैं या कुछ सही करना चाहते हैं तो नए साल का इंतजार करने की क्या जरूरत है। जो कुछ है अभी करो। यही समय है।"

नामिक पॉल : यह काम के सिलसिले में बेहतरीन वर्ष था, जहां मैंने 'एक दीवाना था' जैसे अलग किरदार निभाए और प्रशंसकों से प्यार और स्नेह मिला। 2018 के लिए मेरा संकल्प अधिक सुनना और कम बोलना है।

मानव गोहिल : मैं कड़ी मेहनत करना चाहता हूं और पति, पिता और बेटे के रूप में अपने सभी कर्तव्यों को पूरा करना चाहता हूं। मेरे नए साल का संकल्प हंसते रहो और हंसाते रहो है।

वंशिका शर्मा : नए साल पर मेरा संकल्प हर दिन व्यायाम करना होगा। हम सभी को खुशियां बिखेरने का संकल्प लेने की जरूरत है।

विपुल राय : मेरा 2018 का संकल्प मिठाई के लिए अपनी लालच को नियंत्रित करना है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट