लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा फैंस के लिए लाए अच्छी खबर, 1 अगस्त से शुरू हो रहा 'द कपिल शर्मा शो'

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2020 22:04 IST

कपिल शर्मा का 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के नए एपिसोड अब 1 अगस्त से शुरू किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' का नया प्रोमो रिलीज हुआ थाकॉमेडियन कपिल शर्मा दशर्कों के बीच काफी लोकप्रिय हैं

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के फ्रेश एपिसोड्स 1 अगस्त से टेलिकास्ट होंगे। सोनी टीवी मने खुद इसकी पुष्टि की है। सोनी टीवी ने ट्वीट कर बताया, ''वही जोक्स, वो खोयी हुई हंसी लौटाने आ रहे हैं। 'द कपिल शर्मा शो' एक बार फिर नए एपिसोड के साथ 1 अगस्त से शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी पर।''

बता दें, कोरोना वायरस के कारण शूटिंग बंद हो गई थी। हालांकि, अब देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश के बाद तमाम शोज की शूटिंग एक बार फिर शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में कपिल भी अपने शो की शूटिंग कर रहे हैं। बता दें, हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' का नया प्रोमो रिलीज हुआ था। मालूम हो, कॉमेडियन कपिल शर्मा दशर्कों के बीच काफी लोकप्रिय है। 

कपिल शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की थी। उन्होंने वीडियो में कहा था ''हैलो दोस्तों! हम जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' के नए एपिसोड के साथ आ रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग के चलते हम शो में लाइव ऑडियंस को आमंत्रित नहीं कर सकते हैं। लेकिन आप वीडियो कॉल के माध्यम से अपने घर से इसका हिस्सा बन सकते हैं! आपको बस एक वीडियो बनाने की जरूरत है, इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड करें। इसे मुझे और @tkssaudience टैग करें और हमारी टीम आपसे संपर्क करेगी।''

टॅग्स :कपिल शर्माद कपिल शर्मा शो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो