लाइव न्यूज़ :

कैंसर से जूझ रहे 'तारक मेहता' के नट्टू काका, बताया- ऐसे होना चाहते हैं दुनिया से विदा

By अनिल शर्मा | Updated: June 24, 2021 09:48 IST

नट्टू काका की उम्र 77 की हो चली है। इस उम्र में कैंसर जैसी बीमारी से जूझते हुए भी नट्टू काका ने काम नहीं छोड़ा। कीमोथेरेपी होती रही और वे अपना काम करते रहे। नट्टू काका ने बताया कि महीने में एक बार उनकी कीमोथेरेपी होती है

Open in App
ठळक मुद्देनट्टू काका की उम्र 77 की हो चली है। इस उम्र में कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे हैंएक रिपोर्ट के मुताबिक नट्टू काका ने अपनी आखिरी इच्छा भी जाहिर कीवह अपने आखिरी सांस तक काम करते रहना चाहते हैं

लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू काका यानी घनश्याम नायक कैंसर से पीड़ित हैं। अप्रैल के महीने में घनश्याम नायक के गले में कुछ स्पॉट्स पाए गए थे। जिसकी कैंसर के रूप में पहचान हुई। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वे पहले से बेहतर हैं।

नट्टू काका की उम्र 77 की हो चली है। इस उम्र में कैंसर जैसी बीमारी से जूझते हुए भी नट्टू काका ने काम नहीं छोड़ा। कीमोथेरेपी होती रही और वे अपना काम करते रहे। नट्टू काका ने बताया कि महीने में एक बार उनकी कीमोथेरेपी होती है। बकौल नट्टू काका- मेरा कैंसर का इलाज चल रहा है और उम्मीद करता हूं कि सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाएगा। मुंबई में जल्द शूटिंग शुरू हो और मैं काम पर वापसी करूं। उन्होंने आगे कहा कि काम पर जाने का वे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दुनिया से ऐसे विदा होना चाहते हैं नट्टू काका

एक रिपोर्ट के मुताबिक नट्टू काका ने अपनी आखिरी इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने बताया है कि वे दुनिया से कैसे विदा होना चाहते हैं। इंस्टैंट बॉलीवुड की एक इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक घनश्याम नायक ने कहा है कि वह अपने आखिरी सांस तक काम करते रहना चाहते हैं।  उन्होंने बताया है कि यदि उनका निधन होता है तो वह मेकअप पहने हुए मरना चाहते हैं। बता दें कि घनश्याम नायक बीते कई सालों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ जुड़े हुए हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।

गले से निकाली गई थी आठ गांठेंपिछले साल घनश्याम नायक के गले की गलैंड्स में परेशानी आ गई थी जिसकी सर्जरी हुई। नट्टू काका के गले में गांठ बन गए थे जिसकी उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी। सर्जरी में उनके गले से आठ गांठे निकाली गई थी।

टॅग्स :तारक मेहता का उल्टा चश्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट