लाइव न्यूज़ :

Shardiya Navratri: फिट रहने के लिए आपके टीवी कलाकार कौन सी डायट करते हैं फॉलो, जानिए

By धीरज मिश्रा | Updated: October 17, 2023 15:59 IST

देशभर में शारदीय नवरात्रि की धूम है। दिन में मंदिरों में पूजा-अर्चना और रात के समय रामलीला और डांडिया नाइट में लोग हिस्सा लेकर नवरात्रि के रंगों को जी रहे हैं। टीवी कलाकार भी नवरात्रि में खुद को फिट रखने के लिए फास्ट रखने के साथ सात्विक आहार ले रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाबूदाना की खिचड़ी बनाते हैं अर्जुन बिजलानीहिमानी शिवपुरी नवरात्रि में रखती हैं दो दिनों का फास्ट शुभांगी अत्रे नवरात्रि के दिनों में लेती हैं सात्विक आहार

Shardiya Navratri: त्योहार का सीजन शुरु हो चुका है। इन दिनों देश में शारदीय नवरात्रि की धूम सुनने को मिल रही है। सभी नवरात्रि का त्योहार मना रहे हैं। ऐसे में छोटे पर्दे के कलाकार भी नवरात्रि के रंग में नजर आ रहे हैं और परिवार, रिश्तेदारों के संग नवरात्रि के रंगों को जी रहे हैं।

नवरात्रि के दौरान क्या खाना चाहिए क्या नहीं खाना चाहिए। टीवी कलाकार इसका भी ध्यान रखे रहे हैं। इस फेस्टिव सीजन में आइए जानते हैं कि टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे, अभिनेता अर्जुन बिजलानी और हिमानी शिवपुरी का डायट प्लान क्या है। 

नवरात्रि में एक दिन मंदिर जाती हैं शुभांगी

भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल से दर्शकों का दिल जीतने वाली अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे नवरात्रि को मनाने के लिए डांडिया खेलती हैं और सात्विक भोजन लेती हैं। उन्होंने कहा कि वह हाल में गणेश चतुर्थी मनाने के लिए इंदोर गई थी। वह नवरात्रि के दिनों में एक दिन मंदिर जरूर जाती हैं और सात्विक भोजन करती हैं। वह नवरात्रि के 9 दिनों में अलग अलग रंग के कपड़े पहनती हैं। इस बार वह काम से कुछ समय निकालकर अपनी सोसाइटी के लोगों के साथ डांडिया खेलने का विचार कर रही हैं।

साबूदाना खिचड़ी बनाते हैं अर्जुन बिजलानी

अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने कहा कि नवरात्रि के दिनों में सामान्य डायट लेते हैं। जिसमें खाने की मात्रा तय रहती हैं। इन दिनों ज्यादा नहीं खाने से बहुत ही आसानी से मैं अपने बेहतर स्वास्थ्य को मेनटेन कर पाता हूं। उन्होंने कहा कि काम की वजह से फास्ट तो नहीं कर पाता। लेकिन इन दिनों खान पान को लेकर काफी सजग रहता हूं। मैं इस दौरान सीजनल फल भी खाता हूं और साबूदाना की खिचड़ी भी बनाता हूं। ज्यादा से ज्यादा पानी पीता हूं।

दो दिन फास्ट करती हैं हिमानी शिवपुरी

बॉलीवुड और टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी नवरात्रि के दिनों में दो दिन जरूर फास्ट रखती हैं। उन्होंने कहा कि पहले वह नवरात्रि के दिनों में 9 दिन फास्ट रखती थी। लेकिन काम के बिजी शेड्यूल और एक शहर से दूसरे शहर यात्रा करने की वजह से अब 9 दिन फास्ट नहीं रख पाती हैं। हालांकि इस 9 दिन वह सात्विक डायट लेती हैं। 9 दिनों में वह नारियल का पानी ज्यादा से ज्यादा पीती हैं। वह मानती हैं कि उपवास जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है।  

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीनवरात्रिभोजनमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब