लाइव न्यूज़ :

Thane News: शौहर के तलाक न देने पर बेगम ने रची साजिश, भाई संग मिलकर किया कत्ल; गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2025 13:11 IST

Thane News:  वे उसे शहापुर के पास एक जंगली इलाके में ले गए जहां उन्होंने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

Open in App

Thane News:  महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपने पति की हत्या करने के आरोप में एक महिला और तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान तिपन्ना के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि ठाणे ग्रामीण पुलिस ने हसीना महबूब शेख, उसके भाई फैयाज जाकिर हुसैन शेख (35) तथा दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि तिपन्ना के तलाक देने से इनकार करने पर इन्होंने साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि कर्नाटक के बेल्लारी जिले के सिरुगुप्पा गांव के मूल निवासी तिपन्ना का अधजला एवं सड़ी अवस्था में शव 25 नवंबर को मुंबई नासिक राजमार्ग पर शहापुर के पास मिला था। पुलिस के अनुसार, तिपन्ना और हसीना के बीच कुछ घरेलू विवादों के कारण मतभेद थे और वे अलग-अलग रहते थे। उन्होंने बताया कि हसीना ने तलाक की मांग की थी जिसे तिपन्ना ने अस्वीकार कर दिया था।

शहापुर थाने के निरीक्षक मुकेश धागे ने बताया, हत्या का "मुख्य कारण तिपन्ना द्वारा आरोपी को तलाक देने से इनकार करना प्रतीत होता है, जिसके कारण उसने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों की मदद से उसकी हत्या की योजना बनाई।" उन्होंने बताया कि हसीना का भाई ऑटोरिक्शा चालक है और हसीना के निर्देश पर 17 नवंबर को उसका भाई अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित व्यक्ति को घुमाने ले गया था, वे उसे शहापुर के पास एक जंगली इलाके में ले गए जहां उन्होंने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

जिसके बाद आरोपियों ने उसके शव को राजमार्ग के पास फेंकने से पहले जलाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया है कि पुलिस ने इस संबंध में धारा 103(1) (हत्या) और 238 (साक्ष्य नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया था और जांच के बाद आरोपी की पहचान की। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान फैयाज ने कबूल किया कि हत्या उसकी बहन हसीना के कहने पर की गई थी। 

टॅग्स :Thane PoliceMurder Mystery
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

कारोबार2024 में 96997 रुपये में खरीदा?, खराब इलेक्ट्रिक स्कूटर बदलिए या पूरा पैसा लौटाए?, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज को दिया ऑर्डर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी