लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 5, 2025 09:54 IST

Chhattisgarh: शाश्वत शुक्ल ने बताया कि इससे पहले अक्टूबर में सांस लेने में तकलीफ के बाद शुक्ल को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App

Chhattisgarh:  ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्ल के पुत्र शाश्वत शुक्ल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दो दिसंबर को तबीयत खराब होने के बाद शुक्ल (89) को रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। शाश्वत शुक्ल ने बताया कि इससे पहले अक्टूबर में सांस लेने में तकलीफ के बाद शुक्ल को रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा कि तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी तब से वह घर पर ही इलाज करा रहे थे। शाश्वत ने बताया कि मंगलवार को अचानक तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें रायपुर एम्स ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

“नौकर की कमीज”, “खिलेगा तो देखेंगे”, “दीवार में एक खिड़की रहती थी” और “एक चुप्पी जगह” जैसे उपन्यासों के रचयिता विनोद कुमार शुक्ल को 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शुक्ल को 21 नवंबर को रायपुर में स्थित उनके निवास पर आयोजित एक समारोह में ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया था। 

टॅग्स :विनोद कुमार शुक्लहिंदी साहित्यछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब असभ्यता ही बन जाए शिष्टाचार तो क्या कीजे !  

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

ज़रा हटकेVIDEO: मेस की सब्जी में निकला मरा हुआ मेंढक, हॉस्टल पहुंची खाद्य विभाग की टीम, देखें वीडियो

भारतChhattisgarh: 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1 करोड़ से ज्यादा का था इनाम

ज़रा हटकेमहासमुंद सरकारी स्कूलः "मोना के कुत्ते" का क्या नाम?, उत्तर के 4 विकल्प में 'राम' नाम भी शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतप्रवीण कुमार देखेंगे बीएसएफ और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस महानिदेशक नियुक्त शत्रुजीत सिंह कपूर

भारत22 मिनट में 9 आतंकी शिविर खत्म और 88 घंटे के भीतर पाकिस्तान को संघर्षविराम पर किया विवश, द्विवेदी ने कहा-‘ऑपरेशन सिंदूर’ अब भी जारी

भारतIran Protest: 2570 लोगों की मौत?, ईरान छोड़ दो, अमेरिकी हमले खतरे के बीच भारत ने नागरिक को दी सलाह

भारतविजय की पार्टी टीवीके के साथ संभावित गठबंधन?, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने कहा-मैं जवाब नहीं देना चाहता, अधिकार क्षेत्र से बाहर

भारतक्या है प्रिंटिंग ऑक्सिलरी डिस्प्ले यूनिट?, बीएमसी चुनाव में किया जाएगा प्रयोग, कैसे करेगा काम?