लाइव न्यूज़ :

हवाई यात्रियों की परेशानियों का जिम्मेदार कौन?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 5, 2025 08:17 IST

विमान में तकनीकी खराबी आ जाए तो विलंब को स्वीकारा जा सकता है लेकिन पायलटों की कमी के कारण यदि उड़ानें रद्द हो रही हैं तो यह अत्यंत गंभीर मामला है.

Open in App

एक ही दिन में किसी एयरलायंस की 300 उड़ानें रद्द हो जाएं और वह भी बगैर किसी तकनीकी समस्या के तो इसे अचानक आई परेशानी नहीं बल्कि गैरजिम्मेदारी माना जाना चाहिए. हर तरफ यही सवाल पूछा जा रहा है कि अपनी समयबद्धता के लिए खास पहचान बनाने वाली इंडिगो को आखिर हो क्या गया है? उसकी उड़ानें धड़ल्ले से रद्द हो रही हैं और विलंब का तो कहना ही क्या...?

केवल नवंबर में ही इंडिगो की बारह सौ से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं और अब दिसंबर में भी उड़ानें रद्द होने का सिलसिला जारी है. जहां तक समय की पाबंदी का सवाल है तो अक्तूबर में इंडिगो की 84 प्रतिशत उड़ानें समय पर थीं लेकिन नवंबर में यह आंकड़ा 68 से नीचे आ गया! कहा जा रहा है कि नए क्रू रोस्टरिंग नियमों (उड़ान ड्यूटी समय सीमा) के कारण यह स्थिति पैदा हुई है.

सवाल यह है कि जब इंडिगो को पता था कि यह नियम निर्धारित तारीख को लागू हो जाएगा और उसे पायलट सहित अन्य स्टाफ को आराम के लिए नियमों के तहत वक्त देना पड़ेगा तो फिर इंडिगो ने वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की? इंडिगो यदि वैकल्पिक व्यवस्था करने की स्थिति में नहीं था और उसे अंदाजा था कि उड़ानें संचालित नहीं हो पाएंगी तो फिर सवाल है कि टिकट की बुकिंग ही क्यों ली?

इंडिगो को यह बात समझनी चाहिए कि यदि उसने टिकट बेचे हैं तो समय पर हवाई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाना उसकी जिम्मेदारी है. उड़ान कैंसिल होने पर यह कहना कि यात्रियों के पैसे लौटा दिए जाएंगे, काफी नहीं है. यदि मौसम की खराबी हो या फिर विमान में तकनीकी खराबी आ जाए तो विलंब को स्वीकारा जा सकता है लेकिन पायलटों की कमी के कारण यदि उड़ानें रद्द हो रही हैं तो यह अत्यंत गंभीर मामला है.

सरकार को इस मामले में कठोर कार्रवाई करनी चाहिए. यात्रियों को इस तरह से एयरलायंस की मनमर्जी पर हर्गिज नहीं छोड़ा जा सकता है!

टॅग्स :इंडिगोएयर इंडियाDGCA
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारत अधिक खबरें

भारत"बृज भूषण ने मुझे प्रताड़ित किया, मैं छह पीड़ितों में से एक हूँ": एक भावुक वीडियो संदेश में विनेश फोगाट बोलीं

भारतनीतीश कुमार की विरासत संभालेंगे निशांत? पिता का आशीर्वाद लेकर बिहार की सड़कों पर ‘सद्भाव यात्रा’ के लिए उतरे

भारतपुणे में मासूम से दरिंदगी पर गरमाई सियासत, CM फडणवीस का विपक्ष पर पलटवार, बोले- 'कैश फॉर ट्रांसफर' वालों से...

भारतNEET UG 2026 Exam Today: एग्जाम सेंटर में 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, NTA ने जारी की फाइनल वार्निंग

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?