लाइव न्यूज़ :

'दस का दम' के पहले एपिसोड ने मचाया धमाल, 9 साल बाद सलमान का अंदाज फैंस को आया पसंद

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 5, 2018 12:09 IST

सलमान खान अपने मजेदार अंदाज में एक बार फिर से टीवी पर लौट आए हैं। सलमान खान का टीवी शो ‘दस का दम’ का सीजन 3 आखिरकार 9 साल बाद आज ऑन एयर हो गया है।

Open in App

मुंबई, 5 जून: सलमान खान अपने मजेदार अंदाज में एक बार फिर से टीवी पर लौट आए हैं। सलमान खान का टीवी शो ‘दस का दम’ का सीजन 3 आखिरकार 9 साल बाद आज ऑन एयर हो गया है। पहले शो की शुरुआत अभिनेता सलमान खान के दमदार डांस के साथ हुई। वहीं, शो में गेम शुरू करने करने से पहले उन्होंने दस का दम के 1 एपिसोड के सफर की यादें शेयर कीं। उन्होंने बताया कैसे उन्होंने दस का दम से खुद की भी एक पहचान बनाई थी।

पहले एपिसोड में राजस्थान के जयपुर से अभिषेक गर्ग और बरेली से शमा परवीन शामिल हुई। शो में जहां अभिषेक अपनी शादी से पहले 10 लाख रुपये जमा करने की ख्वाहिश लिए हुए पहुंचे तो एक बड़े परिवार की शमां कुछ कर गुजरने की हसरत लिए हुए शो में शामिल हुई। शमां ने पहले शो में 10 लाख  रूपए जीते हैं।

 सलमान ने इस दौरान दोनों कंटेस्टेंट से जमकर हंसी-मजाक भी किया। बहरहाल, दर्शक भी ‘दस का दम’ में सलमान का पुराना अंदाज देखकर प्रभावित नजर आ रहे हैं। पहली दफा ‘दस का दम’ 6 जून 2006 को आॅन एयर हुआ था। इस शो में सलमान खान का खास अंदाज ‘कितने प्रतिशत भारतीय’ लोगों को इतना पसंद आया कि सलमान छोटे पर्दे पर भी छा गए। सभी को एक 9 साल बाद सलमान का ये अंदाज पसंद आया है।

दस का दम का पूरा शो देखने के लिए यहां क्लिक करें

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब