लाइव न्यूज़ :

जल्द मां बनने वाली हैं छोटे पर्दे की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, लॉकडाउन में की थी शादी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 14, 2020 10:02 IST

टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी जल्द ही मां बनने वाली हैं। पूजा ने लॉकडाउन के दौरान अपने मंगेतर व टीवी एक्टर कुणाल वर्मा से शादी की थी। दोनों सगाई के तीन साल बाद शादी के बंधन में बंधे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमां बनने वाली हैं टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जीपूजा बनर्जी ने लॉकडाउन में की थी एक्टर कुणाल वर्मा से शादी

देवों के देव महादेव, कुबूल है और द कपिल शर्मा शो में नजर आ चुकी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। पूजा बेनर्जी जल्द मां बनने वाली हैं। कई दिनों से खबर आ रही थी एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं लेकिन इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी थी लेकिन अब ये फाइनल हो रहा है कि पूजा मां बनने वाली हैं।  पूजा और उनके पति व टीवी एक्टर कुणाल वर्मा बहुत एक्साइटेड हैं। मालूम हो कि दोनों ने लॉकडाउन में शादी की थी। 

टाइम्स नाऊ की खबर के अनुसार पूजा ने कहा है कि मैं और कुणाल  जिंदगी में एक नए हिस्से को लेकर काफी खुश हैं। मैं इस वक्त बहुत खुश हूं और अपना निजी वक्त गुजार रही हूं। अप्रैल के बाद से मैं कहीं बाहर नहीं गई हूं। ' पूजा ने हाल ही में टीवी शो जग जननी मां वैष्णो देवी छोड़ दिया था जिसमें वो मां वैष्णो देवी का रोल निभाती थीं। 

इस पर एक्ट्रेस ने कहा है कि कोरोना वायरस के कहर के कारण सावधानी जरुरी है और ये सावधानी घर पर ही रहना है।  मैं अगले साल फिर से काम शुरू करने के बारे में सोच रही हूं और उम्मीद करती हूं कि तब तक ये महामारी भी खत्म हो जाएगी।

पूजा ने कहा है कि हम एक लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। लेकिन शादी के बाद वह काफी बदल गए हैं और पहले से ज्यादा सपोर्टिंग और प्यार करने लगे हैं। वह अब बॉयफ्रेंड से ज्यादा मेरा ख्याल रख रहे हैं। पूजा ने कहा कि बच्चे के जन्म के बाद वो पारंपरिक तरीके से शादी करना चाहते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'शादी को लेकर हमारे बहुत सारे प्लान थे लेकिन इस मामारी ने सबकुछ बदल दिया

एक्ट्रेस ने कहा है कि मेरी शादी में मेरी मां तक शामिल नहीं हो पाईं क्योंकि वह कोलकाता में थीं। अब बच्चे के आने के बाद मैं एक बार फिर से कुणाल के साथ फेरे लेना चाहती हूं और उम्मीद है इस बार सभी शामिल हो पाएंगे। 15 अप्रैल को हमारी शादी पूरे रीतिरिवाज से होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो पाया लेकिन हमने शादी आगे नहीं बढ़ाई।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट