टीवी की दुनिया के जाने-माने कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। परिवार वालों और दोस्तों ती मौजूदगी में दोनों ने एक दूसरे का दामन थाम लिया है।
दोनों कलाकारों ने कुछ दिनों पहले ही शादी करने का फैसला किया था, जिसके बाद से दोनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अगर दोनों की शादी की बात की जाए तो वो मुंबई के एक जाने-माने सीफेस होटल में हो रही है, जहां दोनों के परिवारवाले और दोस्त पहुंच चुके हैं।
प्रिंस नरूला ने अपनी शादी के लिए सिल्वर कलर की शेरवानी पहनी है।ताजा जानकारी के अनुसार, प्रिसं नरूला इस समय धूम-धड़ाके के साथ युविका चौधरी को अपनी दुल्हनिया बनाने पहुंचे थे। वहीं, युविका भी महरून लहंगे में दुल्हन के लिवास में काफी खूबसूरत लग रही थीं। दोनों की शादी में छोटे से लेकर बड़े पर्दे तक के सितारों ने शिकरकत की है।
युविका चौधरी को शादी के लिए प्रपोज करने से पहले प्रिंस नरूला ने लगभग 1 हफ्ते तक उनसे लड़ाई करने का ड्रामा किया था। प्रिंस के ड्रामे से युविका इतना परेशान हो गई थीं कि उन्हें लगा, यह रिश्ता तोड़ देना चाहिए। इसके बाद जब प्रिंस ने युविका को शादी के लिए प्रपोज किया और बताया कि वो ड्रामा कर रहे थे तो युविका दंग रह गईं। प्रिंस नरूला के इस ड्रामे में दोनों के घरवालों ने भी पूरा साथ दिया था।