लाइव न्यूज़ :

हो गया खुलासा: 30 जून को शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे मनीष रायसिंघन और संगीता चौहान

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 25, 2020 19:37 IST

टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' (Sasural Simar Ka) फेम एक्टर मनीष रायसिंघन (Manish Raisinghan) 30 जून को अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता चौहान (Sangeita Chauhaan) से शादी करने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे30 जून को शादी करेंगे मनीष और संगीताटीवी सीरियल 'एक श्रृंगार- स्वाभिमान'  के सेट से शुरू हुई थी दोस्तीदो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे मनीष और संगीता

टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' (Sasural Simar Ka) फेम एक्टर मनीष रायसिंघन (Manish Raisinghan) जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। मनीष नागिन 3 (Naagin 3) की एक्ट्रेस संगीता चौहान (Sangeita Chauhaan) से मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक गुरुद्वारे में शादी करेंगे। दोनों 30 जून को शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। 

सादगी से होगी शादी

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में मनीष ने बताया कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के मद्देनजर शादी बेहद ही सरल तरीके से की जाएगी, जिसमें कुछ परिवार वाले ही शामिल होंगे। उन्होंने कहा, 'हाल ही में मेरे पापा ने मजाकिया मूड में मुझसे पूछा कि मुझे अब शादी कर लेनी चाहिए। ऐसे में मैंने भी कह दिया कि ठीक है कर लेते हैं। उन्हें लगा कि मैं मजाक कर रहा हूं, लेकिन मैं मजाक नहीं कर रहा था।'

मनीष ने कहा, 'पापा से बात करने के बाद मैंने संगीता को कॉल किया और कहा कि शादी के बारे में हमें उसके पेरेंट्स से बात करनी पड़ेगी। मेरी उम्मीद के अनुसार वो पहले शॉक हुई और बोली- तुम्हारा दिमाग तो ठीक है ना? इसके बाद हमारे पेरेंट्स ने एक-दूसरे से वीडियो कॉल के जरिए मुलाकात की और फिर सब कुछ तय हो गया।'

काफी सरप्राइज थीं संगीता

वहीं, अपनी शादी के बारे में बात करते हुए संगीता ने बताया, 'जब शादी का प्रपोजल आया तो मैं काफी सरप्राइज हो गई। मई हैरान थी क्योंकि सब कुछ अचानक से हुआ। हम एक गुरुद्वारे में शादी करेंगे और अब जब सब कुछ फाइनल हो गया है, तो मैं काफी इसके लिए काफी उत्साहित हूं।' मालोम हो, मनीषा और संगीता की शादी में दोनों के भाई-बहन ही शामिल होंगे। हालांकि, कपल हालात सही होने के बाद अपने सभी दोस्तों और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक रिसेप्शन पार्टी रखेंगे। 

मनीष ने बताया कि शादी में सिर्फ पांच लोग ही शामिल होंगे। चूंकि, उनके पेरेंट्स बुजुर्ग हैं, इसलिए कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए वो वीडियो कॉल के जरिए शादी में शरीक होंगे। पिछले दो सालों से मनीष और संगीता एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। टीवी सीरियल 'एक श्रृंगार- स्वाभिमान'  के सेट पर दोनों के वीच शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में तब्दील हो गईं दोनों पता ही नहीं चला।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट