लाइव न्यूज़ :

माहिका शर्मा बर्थडे के मौके पर आ रहीं भारत, चार महीने से लंदन में थीं फंसी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 26, 2020 13:31 IST

एक्ट्रेस माहिका शर्मा कोरोना वायरस के कारण यूनाइटेड किंगडम में फंसी हैं। ऐसे में अब वो अपने जन्मदिन के मौके पर चार महीने बाद इंडिया वापस आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज माहिका शर्मा अपना जन्मदिन मना रही हैंऐसे में आज का दिन माहिका शर्मा के लिए और भी खास हो गया है

कोरोना वायरस आउटब्रेक की वजह से बहुत से टीवी और बॉलीवुड सितारे विदेशों में फंसे हुए हैं। कोरोना के कहर के बीच पूरी दुनिया की सरकारों ने एयरलाइन की सुविधा को फिर से शुरु करने का फैसला कर लिया है। ऐसे में धीरे-धीरे अब ये सितारे अपने घर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। आज टीवी अदाकारा माहिका शर्मा भी चार महीने बाद भारत वापस आ रही हैं। बीते चार महीने से माहिका शर्मा यूके में फंसी हुई थीं। कोरोना वायरस के कहर के चलते माहिका शर्मा भारत वापस नहीं आ सकीं।

इतना समय यूके बिताने के बाद माहिका शर्मा आज अपने परिवार से मिलने वाली हैं। आज माहिका शर्मा अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में आज का दिन माहिका शर्मा के लिए और भी खास हो गया है। तभी तो माहिका शर्मा काफी खुश नजर आ रही हैं। अपने उत्साहत के बारे में बात करते हुए माहिका शर्मा ने बताया कि मैं अपने जन्मदिने के दिन घर वापसी कर रही हूं। ऐसे में मेरी खुशी तो सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

आगे माहिका शर्मा ने कहा कि, 'आज मैं एक साल और बड़ी हो चुकी हूं। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं कि भारत और यूके के बीच फ्लाइट चलना शुरु हो गई हैं। मुझे कोरोना वायरस की वजह से बहुत डर लग रहा था। भारत आने के बाद मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगी। मैं घर जाकर कम से कम एक महीने के लिए आइसोलेशन में रहूंगी। ताकि मेरी वजह से मेरे परिवार पर कोई मुसीबत न आए।'

आगे माहिका शर्मा ने कहा कि, 'मैंने अपनी जरुरत का सारा सामान घर पर रखने के लिए बोल दिया है ताकि मुझे कहीं बाहर न जाना पड़े। मैं अपना जन्मदिन अकेले ही मनाना चाहूंगी लेकिन वापस भारत आ कर मैं बहुत खुश हूं।' गौरतलब है कि, माहिका शर्मा 'तू मेरे अगल बगल है' और 'रामायण' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो