लाइव न्यूज़ :

करण-निशा के बाद अब इस मशहूर टीवी एक्ट्रेस की टूटी सगाई, वजह बताने को लेकर कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2021 13:05 IST

लीना जुमानी अमेरिका में रह रहे बिजनेसमैन राहुल सचदेवा को डेट कर रही थीं। दोनों की जल्द ही शादी होने की भी खबरें आई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देलीना जुमानी ने सगाई के 5 साल बाद बिजनेसमैन राहुल सचदेवा से तोड़ा रिश्तालीना के अनुसार दोनों 1 साल पहले ही अलग हो गए थे लेकिन सगाई अब तोड़ी हैलीना और राहुल सचदेवा ने साल 2014 में सगाई की थी

टीवी एक्टर करण मेहरा और अभिनेत्री निशा रावल की शादी टूटने के बीच टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस लीना जुमानी (Leena Jumani) ने अपनी सगाई तोड़ दी है। लीना यूएस बेस्ड बिजनेसमैन राहुल सचदेवा को डेट कर रही थीं और शादी भी करने वाली थीं। हालांकि लीना ने सचदेवा संग अपना रिश्ता खत्म कर लिया है।

1 साल पहले ही हो गए थे अलग

ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक लीना ने सगाई के 5 साल बाद इस रिश्ते को तोड़ दिया है। लीना ने बताया कि वे दोनों 1 साल पहले ही अलग हो गए थे, लेकिन सगाई अब तोड़ी है।

सगाई तोड़ने के पीछे की बताई ये वजह

5 साल बाद सगाई तोड़ने के पीछे की लीना ने वजह भी बताई है। लीना ने कहा कि सचदेवा और उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। दोनों ने 3 साल के रिलेशनशिप के बाद साल 2014 में सगाई की थी।

नए रिलेशन के बारे में कही ये बात

नए रिलेशनशिप में जाने के सवाल पर लीना ने कहा कि मेरे माता-पिता चाहते हैं कि मैं सैटल डाउन हो जाऊं। लेकिन मैं खुद की देखभाल कर सिंगल स्पेस को एंजॉय कर खुश हूं। ये महामारी का दौर है। अगर सबकुछ ठीक भी होता तो भी किसी नए रिलेशनशिप में नहीं जाती।।

विक्रम भट्ट की इस वेब सीरीज से बटोरी थीं सुर्खियां

बता दें इससे पहले लीना जुमानी (Leena Jumani) विक्रम भट्ट की इस वेब सीरीज 'माया 2' से चर्चा में आई थीं। उन्होंने अपने बोल्ड अंदाज से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस सीरीज में टीवी एक्ट्रेस लीना जुमानी मुख्य भूमिका में थी और उनके साथ प्रियल गौर भी नजर आई थी।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट