लाइव न्यूज़ :

Indian Idol 12: शो पर हो रहे विवाद पर बोले कुमार सानू- पता नहीं अमितजी क्यों खुश नहीं हुए

By अनिल शर्मा | Updated: June 4, 2021 13:44 IST

अमित कुमार के मुताबिक शो के मेकर्स ने उनसे कंटेस्टेंट्स की झूठी तारीफ करने को कहा था। अब इस बीच मेलोडी सिंगर कुमार सानू ने भी शो को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) कुछ समय से विवादों में हैंअमित कुमार के मुताबिक शो के मेकर्स ने उनसे कंटेस्टेंट्स की झूठी तारीफ करने को कहा था

टीवी का लोकप्रिय रिएलिटी सिंगिंग शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) कुछ समय से विवादों में हैं। कुछ हफ्ते पहले शो में किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने बतौर गेस्ट शिरकत की थी। बाद उनके शो को लेकर दिए बयान पर काफी विवाद हुआ। अमित कुमार के मुताबिक शो के मेकर्स ने उनसे कंटेस्टेंट्स की झूठी तारीफ करने को कहा था। अब इस बीच मेलोडी सिंगर कुमार सानू ने भी शो को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं।

दरअसल अमित कुमार के बाद शो में कुमार सानू (Kumar Sanu), अनुराधा पौडवाल(Anuradha Paudwal) आए थे। कुमार ने सभी कंटेस्टेंट्स की खूब तारीफ की थी जिसके बाद आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने सवाल भी था कि क्या वह सच में सभी की तारीफ कर रहे हैं या उनके शो की टीम ने ऐसा करने को कहा है। तब कुमार कहते हैं कि वह दिल से सभी की तारीफ कर रहे हैं।

कुमार सानू ने शो के बारे में कही ये बातएंटरटेनमेंट वेबसाईट पीपिंग मून से बात करते हुए कुमार सानू ने कहा, मुझे लगता है कि जो भी उन्होंने कहा वो उनका पर्सनल व्यूपॉइंट था क्योंकि ऐसा मेरे साथ नहीं हुआ। शायद जब वह शो में आए थे तब उन्हें सिंगिंग पसंद नहीं आई होगी। कुमार सानू ने आगे कहा कि कंटेस्टेंट्स जो उनके पिता का गाना गा रहे थे, शायद वो अमित जी को पसंद ना आया हो। अब क्योंकि किशोर दा की सिंगिंग काफी अलग लेवल की है तो उनके जैसा गाना काफी मुश्किल है। मुझे नहीं पता अमित जी के एपिसोड में क्या हुआ जो मैं उस बारे में कमेंट करूं।

'मैं अमित कुमार की बहुत इज्जत करता हूं'

कुमार सानू ना अमित कुमार का पक्ष लेते हैं ना ही शो के बारे में कुछ बोला है। उन्होंने आगे कहा कि पता नहीं क्यों अमित जी इस शो से खुश नहीं हुए। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं तो मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं बोल सकता और साथ ही मैं उनकी बात पर हामी भी नहीं भर सकता क्योंकि मैं समझता हूं कि कंटेस्टेंट्स ने अपना बेस्ट दिया होगा।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट