लाइव न्यूज़ :

कृष्णा अभिषेक ने 'द कपिल शर्मा शो' को कहा अलविदा, जानिए क्यों छोड़ा शो का साथ

By मनाली रस्तोगी | Published: August 23, 2022 3:28 PM

द कपिल शर्मा शो में कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे। उन्होंने शो में सपना का किरदार निभाया था।

Open in App
ठळक मुद्देद कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं होंगे कृष्णा अभिषेक।उन्हें शो में सपना के किरदार में काफी पसंद किया गया था।रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वेतन की समस्या के कारण शो छोड़ रहे हैं।

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। यही कारण है कि शो के खत्म होने से फैंस काफी हैरान थे, लेकिन अब जल्द ही कपिल अपने शो के साथ वापसी कर रहे हैं। फैंस इस खबर से काफी उत्साहित हैं। 'द कपिल शर्मा शो' के पिछले सीजन में कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम ने फैंस को कनाडा और अमेरिका में अपने कॉमिक एक्ट से काफी एंटरटेन किया था। 

द कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं होंगे कृष्णा

इस साल शो में कुछ बदलाव होने हैं। पहले यह कंफर्म किया गया था कि कृष्णा अभिषेक इस साल द कपिल शर्मा शो का हिस्सा नहीं होंगे। उन्हें शो में सपना के किरदार में काफी पसंद किया गया था। कॉमेडियन ने पुष्टि की कि वह अब शो का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अधिक नहीं दी लेकिन कहा कि कुछ अग्रीमेंट से जुड़ा मामला था। 

ये है कारण

हालांकि, कई लोग इस तथ्य को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि अग्रीमेंट से जुड़े मुद्दे थे और रिपोर्टों का कहना है कि अन्य कारण भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णा पैसों की तंगी के चलते जा रहे हैं। एक सूत्र ने ETimes को बताया, "निर्माताओं और कृष्णा ने चीजों को ठीक करने की पूरी कोशिश की। प्रमुख चिंताओं में से एक पैसे का मामला था। आखिरकार, पैसों पर मतभेद को लेकर उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया। हम उम्मीद कर रहे हैं कि समय के साथ मतभेद सुलझ जाएं और कृष्णा शो में वापस आ जाएं। हम अभी संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं।"

इसके अलावा सूत्र ने स्पष्ट किया कि कृष्णा अभिषेक के जाने की वजह कपिल शर्मा नहीं हैं। उनके बीच कोई समस्या नहीं है। इस सीजन अली असगर भी नजर नहीं आएंगे। वह अब झलक दिखला जा 10 का हिस्सा हैं और अपने डांस की कला का प्रदर्शन करेंगे।

टॅग्स :कृष्णा अभिषेकद कपिल शर्मा शोकपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Great Indian Kapil Show: कपिल के शो में ये क्या बोल गए रोहित शर्मा, टीम को लेकर कह दी ऐसी बात; अब वीडियो हो रहा वायरल

बॉलीवुड चुस्कीरिहाना के साथ पोज देते नजर आए सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा, फोटो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के नए शो का प्रोमो देख कॉमेडियन सुनील पाल ने खोया आपा, कहा- "ये गंदगी है..."

भारतKapil Sharma को Heart Attack Paranthe खिलाना पड़ा महंगा, हुई FIR

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर 6 साल बाद साथ दिखेंगे, नेटफ्लिक्स पर जल्द आ रहा है शो, देखिए प्रोमो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काड्रामा क्वीन राखी सावंत 'गंभीर हृदय समस्या' के कारण मुंबई के अस्पताल में हुईं भर्ती

टीवी तड़कातारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता गुरुचरण सिंह के पिता ने कहा- "मुझे अपने बेटे की आर्थिक स्थिति के बारे में कोई अंदाजा नहीं था"

टीवी तड़काGurucharan Singh Missing Case: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर के मिसिंग केस में पुलिस का खुलासा, एक्टर के पास 10 से ज्यादा बैंक खाते

टीवी तड़काBharti Singh Hospitalisation: भारती सिंह से अस्पताल में मिलने पहुंचा बेटा, कॉमेडियन ने वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट; देखें

टीवी तड़कातारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर गुरुचरण सिंह मिसिंग केस में पुलिस का खुलासा, प्लानिंग के साथ गायब होने का जताया संदेह