लाइव न्यूज़ :

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में होने जा रही है कार्तिक की दूसरी शादी !

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 5, 2018 16:04 IST

स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा और कार्तिक के रिश्ते में दो साल से आईं दूरियों को कम करने के लिए सिंघानियां और गोयनका दोनों परिवारों ने आपस में हाथ मिला लिया है।

Open in App

स्टार प्लस के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा और कार्तिक के रिश्ते में दो साल से आईं दूरियों को कम करने के लिए सिंघानियां और गोयनका दोनों परिवारों ने आपस में हाथ मिला लिया है। नायरा और कार्तिक को फिर से एक करवाने के लिए कीर्ति और नक्श  मुंबई पहुंच जाते हैं।

वहां कीर्ति और नक्श नायरा और कार्तिक से अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर परिवार के सभी लोगो को साथ देखने की बात कहते हैं। कार्तिक और नायरा मिलकर कीर्ति और नक्श के लिए एक सरप्राइज पार्टी प्लान करने के बारे में सोचते हैं। नायरा कार्तिक से कहती है कि वह एक बार उसकी माँ स्वर्णा ने से इस बारे में पूछ ले तो इस पर कार्तिक कहता है कि उन्हें पापा संभाल लेंगे।

दोनों साथ में ही मिलकर पार्टी की तैयारियों में लग जाते हैं और इसी दौरान दोनों के बीच थोड़ी-थोड़ी नजदीकियां बढ़ने लगती हैं। परिवार के सभी लोग दोनों की बढ़ रही नजदीकियों के देखकर बहुत खुश हो जाते हैं। लेकिन स्वर्णा उनकी बढ़ती नजदीकियों को बर्दाश्त नहीं कर पाएगी क्यूंकि वह नायरा को शुभम का कातिल मानती है।

इसलिए वह कार्तिक से दूसरी शादी को कहती है कार्तिक दूसरी शादी से साफ इंकार कर देता है क्यूंकि वह आज भी नायरा से ही प्यार करता है। कार्तिक की दूसरी शादी की बात सुनकर मनीष भी स्वर्णा पर चिल्लाने लगता है। अब आगे देखना यह है कि स्वर्णा कार्तिक और नायरा की बढ़ती नजदीकियों को रोकने और कार्तिक की दूसरी शादी करवाने के लिए क्या करेगी ?

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट