लाइव न्यूज़ :

करनवीर और श्रीसंत के बीच हुआ झगड़ा, टास्क के दौरान बोला 'चीटर', खेल जारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 19, 2018 16:59 IST

दीपिका और दीपक ने फायर इंजन का संचालन किया,अब घर के 6 सदस्यों के फोटो पर आधा क्रॉस लग चुका है

Open in App

फायर बस टास्क के दूसरे दिन पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत और टीवी एक्टर करनवीर के बीच झगड़ा हुआ। दरअसल गेम की प्रक्रिया के दौरान श्रीसंत बिग बॉस के नियमानुसार फायर इंजन बस पर नहीं चढ़े। उस दौरान दीपक ठाकुर भी फायर बस में मौजूद थे। करनवीर ने श्रीसंत को समझाते हुए बताया की आप मेन दरवाजे से नहीं चढ़े हो,तो आप गेम का संचालन नहीं कर सकते है। दीपिका और दीपक ने फायर इंजन का संचालन किया। दोनों संचालन ने आपसी सहमति से श्रीसंत के फोटो को जलाया। अगर करनवीर की फोटो को जलाया जाता तो करनवीर टिकट टू फिनाले की रेस से बाहर हो जाते। क्योकि पहले ही करनवीर की फोटो पर आधा क्रॉस लगा हुआ है।

वैसे देखा जाए तो मास्टरमाइंड रोमिल चौधरी और सुरभि राणा अलार्म बजने के बाद बस के मेन दरवाजे से आए थे। टास्क की प्रक्रिया अलार्म बजने के बाद शुरु हुई। श्रीसंत को बिग बॉस के नियमानुसार अपनी फायर इंजन के संचालन से हटना पड़ा और उस वक्त वो काफी गुस्से में भी थे। श्रीसंत को नियम तोड़ने की वजह से करनवीर ने उन्हे चीटर कहा। श्रीसंत ने झगड़े के दौरान करनवीर को भी काफी खरी खोटी सुनाई। करनवीर ने श्रीसंत से कहा कि पूरे देश को पता है की कौन सबसे बड़ा चीटर है।

करनवीर की इस बात को लेकर श्रीसंत काफी आग बबूला हो गए। श्रीसंत को लगा की करनवीर ने उनके क्रिकेट पर सवाल उठाया। श्रीसंत ने करनवीर की बात को लेकर घर में काफी बड़ा बवाल मचाया। श्रीसंत ने करनवीर बोहरा से कहा कि तुमने केवल सीरीयल में काम किया है। पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत ने ये भी बताया कि मेरे पर जो आरोप लगे है, उनके खिलाफ मैं कोर्ट से जीत के भी आया हूं।

घर में सात सदस्यों में से सोमी खान पहले दिन ही टिकट टू फिनाले की रेस से बाहर हो चुकी है। टास्क के हिसाब से जिस सदस्य की तस्वीर पर पूरा क्रॉस लग जाएगा,वो सदस्य टिकट टू फिनाले की रेस से बाहर हो जाएगा। अब घर के 6 सदस्यों के फोटो पर आधा क्रॉस लग चुका है। फायर इंजन टास्क में जिन चार सदस्यों की तस्वीर पर जबतक पूरा क्रास नहीं लग जाएगा,तब तक टास्क चलता रहेगा।  

( दुष्यंत राघव इंटर्न )

टॅग्स :बिग बॉस 12एस श्रीसंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट‘मुझे कोई नोटिस या आदेश नहीं मिला’, केरल क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिबंध पर श्रीसंत ने तोड़ी चुप्पी

क्रिकेटS Sreesanth on Sanju Samson: पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर 3 साल का प्रतिबंध, संजू सैमसन विवाद पर टिप्पणी, जानें कहानी

क्रिकेटजब श्रीसंत पर गुस्से से लाल हुए धोनी, मैनेजर से कहा इसको वापस भेज दो...रविचंद्रन अश्विन ने अपनी किताब में किया खुलासा

क्रिकेटश्रीसंत के एक झूठ ने बदल दी संजू सैमसन की किस्मत, ऐसे मिली राजस्थान रॉयल्स में एंट्री, जानिए पूरी कहानी

क्राइम अलर्ट'खेलों में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए भारत में कोई कानून नहीं, इसलिए बच गए थे स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी एस श्रीसंत' - दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त नीरज कुमार

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब