लाइव न्यूज़ :

करण कुंद्रा ने अनुषा दांडेकर के साथ ब्रेकअप पर तोड़ी चुपी, कहा- मेरे लिए मूव ऑन करना इतना आसान नहीं

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 18, 2021 14:01 IST

एक्टर करण कुंद्रा ने अनुषा के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि हमने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की थी और मुझ पर ऐसे आरोप तब लग रहे है, जब मैं अपने करियर में आगे बढ़ रहा हूं ।

Open in App
ठळक मुद्देकरण कुंद्रा ने अनुषा दांडेकर के साथ ब्रेकअप पर एक इंटरव्यू में तोड़ी चुप्पीधोखा देने की बात पर करण कुंद्रा ने कहा, मैं अपने रिश्ते की वजह से चुप हूं वीजे अनुषा दांडेकर से हाल में हुआ था करण कुंद्रा का ब्रेकअप

मुंबई: एक्टर करण कुंद्रा और वीजे अनुषा दांडेकर अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में बने हुए है । हालांकि इस खबर से इनके फैंस काफी निराश हुए हैं लेकिन हाल ही में अब करण ने अनुषा के साथ हुए ब्रेकअप पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।  

हाल ही में अनुषा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जेसन शाह के साथ इंस्टाग्राम पर साथ वाली फोटो शेयर की थी। जहां एक तरफ अनुषा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ करण कुंद्रा का कहना है कि उनके लिए मूव ऑन करना इतना आसान नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू में करण ने रिलेशनशिप को लेकर तमाम बाते कीं ।

मैं खुश हूं, मेरा परिवार मेरे साथ है: करण कुंद्रा

करण कुंद्रा ने कहा कि मैं सिंगल हूं। अभी तक मैं ब्रेकअप से उबर नहीं पाया हूं। मेरे परिवार और दोस्तों ने मुझे किसी के साथ मिलवाने की कोशिश की ताकि मैं ब्रेकअप के बाद आगे बढ़ सकूं लेकिन इस समय मेरे लिए किसी दूसरे रिश्ते में जाना मुश्किल है। अगर यह 10 साल पहले की बात होती तो शायद में तुरंत किसी दूसरे रिश्ते में चला जाता है लेकिन आप समय के साथ परिपक्व होते है । मैं खुश हूं कि मैं वापस अपने परिवार के करीब आ गया हूं । 

मैं अनुषा का सम्मान करता हूं - करण

अनुषा ने करण पर धोखा देने का आरोप लगाया था। धोखा देने की बात पर सवाल पूछे जाने पर करण ने कहा कि मैं हमारे रिश्ते की खातिर चुप हूं और आगे भी चुप रहूंगा। आगे करण कहते है कि मैंने अनुषा से बहुत कुछ सीखा है इसलिए मैं उनकी और उनके परिवार की बहुत इज्जत करता हूं। क्यों इस समय मुझ पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे है , जब मैं अपने करियर में आगे बढ़ रहा हूं। इसके अलावा आज तक मैं जिन लोगों के साथ भी रिलेशनशिप में रहा , उन्होंने मुझ पर क्यों कभी ऐसे आरोप नहीं लगाए । 

करण ने कहा कि यह रिश्ता बहुत पहले टूट गया होता लेकिन हम दोनों ने इसे बनाए रखने की पूरी कोशिश की । हम दोनों एक दूसरे से पागलों की तरह प्यार करते थे और हमने एक-दूसरे के लिए बहुत त्याग भी किया है । हमने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा हो न सका। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट