लाइव न्यूज़ :

सुनील ग्रोवर को लेकर चिंतित हैं कपिल शर्मा, बोले- हार्ट सर्जरी के बारे में जानकर हो गया था शॉक

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 4, 2022 17:42 IST

हाल ही में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट से हार्ट सर्जरी करवाई है. ऐसे में अब सुनील को लेकर कपिल शर्मा का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि वो सुनील की सर्जरी के बारे में जानकर काफी शॉक हुए.

Open in App
ठळक मुद्देसुनील ग्रोवर कपिल के साथ कई साल काम कर चुके हैं। दोनों ने 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' में एकसाथ काम किया है।जब ग्रोवर की स्थिति के बारे में शर्मा को पता चला तो काफी शॉक हो गए थे।

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने हाल ही में हार्ट सर्जरी करवाई है। ऐसे में जहां फैंस अपने पसंदीद कॉमेडियन की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं तो वहीं, अब ग्रोवर को लेकर कपिल शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने पुराने मित्र की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की और कहा कि वो ग्रोवर की हार्ट सर्जरी के बारे में जानकर काफी हैरान हो गए थे। बता दें कि मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट से सुनील ग्रोवर ने कुछ दिनों पहले हार्ट सर्जरी कराई थी। 

सुनील ग्रोवर कपिल के साथ कई साल काम कर चुके हैं। दोनों ने 'कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' में एकसाथ काम किया है। मगर जब ग्रोवर की स्थिति के बारे में शर्मा को पता चला तो काफी शॉक हो गए थे। ईटाइम्स से बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि सुनील के बारे में जानकर मैं बुरी तरह से शॉक में था और साथ ही उनकी सेहत को लेकर भी चिंतित था। उनको मैंने मैसेज भी किया। क्योंकि वो कल ही डिस्चार्ज हुए हैं तो जाहिर सी बात है कि उनसे मैं रिप्लाई की उम्मीद नहीं कर सकता हूं। 

कपिल ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि उन्हें बहुत कम उम्र में हार्ट सर्जरी करवानी पड़ी है। मगर वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे। हमारे कॉमन दोस्तों के जरिये मैंने सुनील के स्वास्थ्य के बारे में पता किया है। इंडस्ट्री में हम लोग इतने सालों से काम कर रहे हैं तो हमारी कई कॉमन फ्रेंड्स हैं जो सुनील के बारे में मुझे अपडेट करते रहते हैं। बता दें कि सुनील ग्रोवर की चार बाईपास सर्जरी होने के एक हफ्ते बाद गुरुवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गयी। सीने में दर्द होने की शिकायत के बाद आठ जनवरी को सुनील अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :कपिल शर्मासुनील ग्रोवर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो