लाइव न्यूज़ :

Confirmed! इस शो के जरिए फिर से टीवी पर धमाकेदार वापसी करेंगे कपिल शर्मा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 29, 2018 15:35 IST

कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है , लेकिन वह काफी दिनों से पर्दे से गायब हैं। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। 

Open in App

मुंबई, 29 अगस्त:  कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है , लेकिन वह काफी दिनों से पर्दे से गायब हैं। ऐसे में अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। 

खबर के अनुसार  कपिल शर्मा एक बार फिर से टीवी पर वापसी करने को तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा एक बार फिर द कपिल शर्मा शो के धमाकेदार ब्रैंड न्यू सीजन के साथ लौट रहे हैं। यानि की द कपिल शर्मा शो को ही एक बार फिर से नए तड़के के साथ पेश किया जाएगा। ये शो फैंस को खासा पसंद आया था। खुद कपिल ने कहा है कि उनकी तबियत अब ठीक है और वह जल्द टीवी पर लौटेंगे। 

एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा है कि मैं अपने फैन्स को बताना चाहता हूं कि मैं जल्द ही कपिल शर्मा शो के एक और सीजन के साथ वापस आने वाला हूं और ये शो फैन्स पर फिर से वही छाप छोड़ेगा और उनका प्यार ही इसे आगे बढ़ाएगा। ऐसे में फैंस के लिए इससे ज्यादा और कोई खुशी की बात नहीं हो सकती है। वहीं, इन दिनों कपिल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, इसकी फोटो भा सोशल मीडिया पर देखी जा रही हैं।वहीं, इन दिनों कपिल शर्मा अपने बैनर तले पंजाबी फिल्म सन ऑफ मनजीत भी बना रहे हैं।

वहीं, ब्रेक पर जाने से पहले उन्होंने अपने फैंस के लिए कहा था कि  मुझे इन सब परेशानियों से निकलने के लिए वक्त चाहिए। इस सबसे मेरी सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है, लेकिन मैं वापस लौटकर आपका मनोरंजन करूंगा। वहीं, अब फैंस को उनके पुराने वाले अंदाज का इंतजार है जब वह फिर से उसी तरह से मनोरंजित करेंगे। गौरबतल है कि कपिल अपने गलत तरीके ट्वीट के कारण चर्चा में आए थे, जिसके बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने खुलासा किया था कि वह इन दिनों डिप्रेसन से गुजर रहे हैं।

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो