लाइव न्यूज़ :

इश्कबाज फेम श्रेनू पारिख को अस्पताल से मिली छुट्टी, अब होम आइसोलेशन में रहेंगी एक्ट्रेस

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 19, 2020 18:37 IST

इश्कबाज फेम श्रेनू पारिख (Shrenu Parikh) को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि, एक्ट्रेस अब होम आइसोलेशन में रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल से डिस्चार्ज हुईं इश्कबाज फेम श्रेनू पारिखहोम आइसोलेशन में रहेंगी श्रेनू पारिख

कोरोना वायरस (Coronavirus) काफी तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त ले रहा है। ऐसे में इस महामारी के कारण देश की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। इस बीच टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्रेनू पारिख (Shrenu Parikh) को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दरअसल, उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है, जिसके चलते उन्हें छुट्टी मिल गई है। श्रेनू ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है। 

शेयर की तस्वीर

श्रेनू ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि अब वे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दी गई हैं। हालांकि, एक्ट्रेस के पोस्ट से ये बात अभी तक साफ नहीं हुई है कि वो अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं या नहीं। मगर अब उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। यही नहीं, उन्होंने एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इसमें वो व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खुशी साफ नजर आ रही है। श्रेनू भले ही डिस्चार्ज हो चुकी हों, लेकिन वो घर पर ही आइसोलेशन में रहेंगी।

पहले भी दी थी जानकारी

बता दें, श्रेनू पारिख ने कोरोना पॉजिटिव होने पर खुद फैंस को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, 'कुछ दिनों पहले मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई, अब मैं हॉस्पिटल में रिकवर कर रही हूं। मुझे और मेरे परिवार को अपनी प्रार्थना में रखिए, मैं कोरोना वॉरियर्स की शुक्रगुजार हूं, जो इस डरावने समय में मरीजों का इलाज कर रहे हैं।' वहीं, श्रेनू ने कैप्शन में लिखा था, 'इतनी सावधानी बरतने के बाद भी अगर ये आपको हो जाए तो इस अदृश्य राक्षस की शक्ति का अंदाजा लगाइए, जिससे हम लड़ रहे हैं।।। प्लीज बहुत सावधान रहें और अपने आप को बचाएं।'

टॅग्स :इश्कबाज़टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट