लाइव न्यूज़ :

रश्मि को धोखे में रखकर अरहान कर रहे थे उनके पैसों की हेराफेरी! सलमान खान करेंगे ये बड़ा खुलासा

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 7, 2019 16:16 IST

रश्मि ने बिग बॉस सीजन 13 में जाने से पहले अपने घर और बैंक अकाउंट की जिम्मेदारी अरहान को सौंप दी थी। लेकिन जब से रश्मि बिग बॉस के घर में हैं, अरहान उनके पैसों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा था।

Open in App

बिग बॉस सीजन 13 में इस बार 'वीकेंड का वॉर' में जो होने जा रहा है उसे देखकर रश्मि सहित फैंस को भी करारा झटका लगने वाला है। बिग बॉस ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान यह कह रहे हैं अरहान खान शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। इस बात को सुनकर रश्मि देसाई काफी हैरान हो जाती हैं। 

प्रोमो सामने आने के बाद अब पिंकविला की एक एक्सक्लूसिव खबर भी सामने आई है जो रश्मि के पैरों तले जमीन खिसका सकती है। दरअसल, पिंकविला ने रश्मि के करीबी सूत्रों से कुछ जानकारी इकट्ठा की है। सूत्रों ने बताया है कि रश्मि अरहान पर आंख बंद करके भरोसा करती हैं।

सूत्र ने बताया कि रश्मि ने बिग बॉस सीजन 13 में जाने से पहले अपने घर और बैंक अकाउंट की जिम्मेदारी अरहान को सौंप दी थी। लेकिन जब से रश्मि बिग बॉस के घर में हैं, अरहान उनके घर और पैसों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। अरहान रश्मि के पैसों को बाहर पूरी तरह उड़ा रहा था, लेकिन इन पैसों को उन्होंने कब कहां उड़ाया है इस बात का कोई रिकॉर्ड नहीं है। 

सूत्र ने पिंकविला को बताया कि जब से रश्मि बिग बॉस के घर गईं हैं तब से अरहान रश्मि के ही घर में रह रहे हैं। जब से अरहान भी इस बिग बॉस सीजन 13 में दोबारा चले गए हैं, तबसे अरहान की पूरी फैमिली रश्मि के ही घर पर डेरा जमाए बैठी है।

इन पूरी बातों की जानकारी रश्मि को बिल्कुल भी नहीं है। रश्मि यही मानती है कि अरहान खान बहुत ही नेक दिल इंसान है और रश्मि को बहुत प्यार करता है। लेकिन जिस तरह यह खबर सामने आ रही है इससे यह बड़ा सवाल पैदा हो रहा है कि कहीं अरहान, रश्मि के साथ फ्रॉड तो नहीं कर रहे?

पिंकविला की रिपोर्ट में यह भी जिक्र किया गया है कि रश्मि को अरहान की सच्चाई बताने के लिए सलमान खान से कॉन्टेक्ट किया गया था। कुछ समय पहले कलर्स टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए प्रोमो से यह साफ हो रहा है कि सलमान खान अब रश्मि को सारी सच्चाई बता देंगे। 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानसिद्धार्थ शुक्‍लाबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब