Mumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2026 10:12 IST2026-01-24T10:09:53+5:302026-01-24T10:12:04+5:30

Kamaal R. Khan Arrested: अधिकारी ने बताया कि शुरू में पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में उन्हें कुछ भी नहीं मिला।

Actor Kamal R. Khan arrested for firing at a residential building in Mumbai | Mumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

Mumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

Kamaal R. Khan Arrested:  ‘केआरके’ के नाम से मशहूर अभिनेता कमाल राशिद खान को यहां पश्चिमी उपनगर में एक आवासीय इमारत पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि खान को शुक्रवार देर रात पूछताछ के लिए ओशिवारा थाने लाया गया था और अभिनेता ने अपने बयान में अपने लाइसेंसी हथियार से दो गोलियां चलाने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, 18 जनवरी को अंधेरी के ओशिवारा इलाके स्थित नालंदा सोसाइटी पर दो गोलियां चलाई गईं।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान सोसाइटी परिसर पर दो गोलियां चलाये जाने की बात सामने आयी। पुलिस ने बताया कि एक गोली दूसरी मंजिल पर जबकि दूसरी चौथी मंजिल पर लगी थी। उन्होंने बताया कि जहां ये गोलियां लगी थीं उनमें से एक फ्लैट एक लेखक-निर्देशक का है, जबकि दूसरा फ्लैट एक मॉडल का है। अधिकारी ने बताया कि शुरू में पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली क्योंकि सीसीटीवी फुटेज में उन्हें कुछ भी नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि हालांकि, एक फोरेंसिक विश्लेषण से संकेत मिला कि हो सकता है कि गोलियां पास में स्थित खान के बंगले से चलाई गई हों।

उन्होंने कहा कि गोलीबारी का वास्तविक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। 

Web Title: Actor Kamal R. Khan arrested for firing at a residential building in Mumbai

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे