लाइव न्यूज़ :

हिंदुस्तानी भाऊ के इंस्टाग्राम के बाद सस्पेंड हुआ फेसबुक अकाउंट, जानिए क्या है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 22, 2020 17:48 IST

'बिग बॉस 13' फेम हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ़ विकास पाठक एक बार फिर सुर्खियां बटोरते हुए नजर आए। दरअसल, इंस्टाग्राम के बाद उनका फेसबुक अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देये पहला मौका नहीं है जब हिन्दुस्तानी भाऊ चर्चा में आए हों।विकास पाठक वीडियो में ये कहते हुए नजर आ रहे थे कि हिंदुओं की भावनाओं को जिस भी व्यक्ति ने ठेस पहुंचाने की कोशिश की तो उसे सरेआम पीटा जाएगा।

'बिग बॉस 13' फेम हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) अक्सर ही चर्चा का विषय बने रहते हैं, लेकिन इस बार वो किसी और कारण से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, भाऊ के इंस्टाग्राम अकाउंट के बाद उनका फेसबुक अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने लोगों की भावनाओं को भड़काने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसके बाद फेसबुक ने उनके इस अकाउंट को निलंबित कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस से स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने भाऊ के वीडियो के कारण उनकी गिरफ़्तारी की गुहार लगाई थी। दरअसल, कुणाल को लेकर भाऊ ने अपने वीडियो में उनका नाम लिए बगैर कहा था कि उनके जैसे लोगों को सरेआम पीटना चाहिए। इस वीडियो में भी भाऊ ने जबरदस्त गालियों का इस्तेमाल किया था।

हुई थी कार्रवाई करने की मांग

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

हिन्दुस्तानी भाऊ उर्फ़ विकास पाठक वीडियो में ये कहते हुए नजर आ रहे थे कि हिंदुओं की भावनाओं को जिस भी व्यक्ति ने ठेस पहुंचाने की कोशिश की तो उसे सरेआम पीटा जाएगा। कुणाल के अलावा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख, अभिनेत्री कुब्रा सैत, कविता कौशिक और फराह खान ने विकास की वीडियो का विरोध करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। 

अक्सर चर्चा में रहते हैं भाऊ

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मालूम हो, ये पहला मौका नहीं है जब हिन्दुस्तानी भाऊ चर्चा में आए हों। उन्हें अक्सर ही किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियां बटोरते हुए देखा जाता है। यही नहीं, वो अपनी वीडियोज गाली-गलौज का काफी इस्तेमाल करते हैं। समाज में ऐसे में कई लोग हैं, जोकि उन्हें काफी पसंद करते हैं। मगर कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें उनकी वीडियो बिल्कुल भी पसंद नहीं आती हैं। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट