लाइव न्यूज़ :

लंबे अरसे बाद मिलीं गौहर और हिना खान, फैंस को दिया स्पेशल ट्रीट

By वैशाली कुमारी | Updated: August 4, 2021 15:53 IST

गौहर और हिना काफी लंबे समय बाद एक दूसरे से मिले और दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। गौहर ने हिना के साथ अपनी मुलाकात का वीडियो इंस्टा ग्राम पर शेयर किया।

Open in App
ठळक मुद्देगौहर और हिना काफी लंबे समय बाद एक दूसरे से मिले और दोनों काफी खुश नजर आ रहे थेहिना अपने सीजन की फर्स्ट रनर अप थीं तो गौहर विनर रह चुकी हैं गौहर खान ने पिछले साल दिसंबर में अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार से शादी कर ली

टेलीविजन और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा गौहर खान ने अपने फैंस को एक खास ट्रीट दी। गौहर एक हवाई सफर पर थी जहां वो अपने खास दोस्त और बिग बॉस की साथी से टकरा गईं। गौहर ने वीडियो के शुरुआत में अपने फैंस से कहा कि आपके लिए एक स्पेशल ट्रीट है जिसके बाद इनका कैमरा घूमता है और हिना खान फ्रेम में आती हैं। 

गौहर और हिना काफी लंबे समय बाद एक दूसरे से मिले और दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। गौहर ने हिना के साथ अपनी मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

एक्ट्रेस हिना खान और गौहर खान एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त है और उनके फैंस उन्हें एक साथ देखना पसंद करते हैं। बिग बॉस 14 में दोनों को सीनियर्स का रोल निभाते देखा गया था। इसके पहले भी दोनों बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी है जिसमें वो दमदार खिलाड़ियों में थीं। 

हिना अपने सीजन की फर्स्ट रनर अप थीं तो गौहर विनर रह चुकी हैं। कंटेंस्टेंट होने के बावजूद दोनों में कभी आपसी फूट या विवाद नजर नहीं आया और दोनों हमेशा एक दूसरे के अच्छे दोस्त बने रहें। 

शो के खत्म होने के बाद दोनों जब मिले तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हिना और गौहर फ्लाइट में एक दूसरे से टकराई जिसके बाद दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और गौहर ने तुरंत उसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कर के अपने फैंस को एक ट्रीट दी।

गौरतलब है इस सीज़न गौहर और हिना सीनियर्स की भूमिका में नजर आए थे जिसमे पिछले सिजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला भी शामिल थे। हिना गौहर और सिद्धार्थ की तिकड़ी आपस में बहुत मस्ती करती थी और तीनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। 

बिग बॉस के बाद गौहर खान ने पिछले साल दिसंबर में अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार से शादी कर ली। शो के दौरान गौहर ने अपने और जैद के रिश्ते के बारे में हिना को भी बताया था। हिना खान ने इसी साला अप्रैल में अपने पिता को खोया था तब गौहर खान लगातार उनसे संपर्क में थी और ढांढस बंधाए रखा। बीते दिनों गौहर खान के सिर से भी पिता का साया उठा तो हिना ने भी भरपूर साथ दिया।

दोनों ही एक्ट्रेस टेलीविजन के साथ साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं और दोनों को अपने काम से खूब पहचान मिली और सराहा गया। हिना जहां घर घर में अक्षरा बन गई तो गौहर ने भी कई वीडियो एलबम और अपनी अदाकारी से पहचान बनाई।

टॅग्स :गौहर खानहिना खानटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट