लाइव न्यूज़ :

'कसौटी जिंदगी की' फेम प्रेरणा ने बयां किया अपना दर्द कहा, मुझे अभी तक काम के नहीं मिले पैसे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 13, 2020 15:24 IST

इन दिनों सेलेब्स आर्थिक तंगी से जूध रहे हैं। ऐसे में कई स्टार्स मदद की गुहार भी लगा चुके हैं। अब एरिका फर्नांडिस ने अपना दर्द बयां किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएरिका ने कहा है कि उनको काम के पैसे नहीं मिले हैंएरिका ने ये भी बताया है कि पैसे नहीं मिलने के कारण वह दूसरों को भी पेमेंट नहीं कर पा रही हैं

लॉकडाउन के कारण फिल्मों और टेलीविजन शोज की शूटिंग नहीं हो पाई है। जिसका गहरा असर स्टार पर पड़ा है। कई स्टार्स पैसे की तंगी भी झेल रहे हैं। ऐसे में टीवी की फेमस एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिज ने काम बंद होने के बाद हो रही परेशानी पर खुलकर अपनी बात रखी है। एरिका इन दिनों कसौटी जिंदगी की सीरियल में नजर आ रही हैं।

हाल ही में एरिका ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा है कि  उनको अभी तक काम के पैसे नहीं मिले हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि  अगर आप देखें तो हर कोई शुरू में पैसों के लिए परेशान हो गया था। मुझे मेरे पैसे नहीं मिले थे इसलिए मैं दूसरों को पैसे नहीं दे पाई थी।

यही स्थिति अन्य सभी के साथ भी है क्योंकि कोई भी पेमेंट देने के लिए पेमेंट प्राप्त नहीं कर रहा है। मुझे भी कुछ लोगों के पेमेंट्स देने हैं लेकिन मेरा पास अब सारे फंड खत्म हो चुके हैं। ऐसा ही सभी प्रोड्यूसर्स के साथ भी हो रहा है। जैसे ही उन्हें पैसे मिल जाएंगे वो हमें दे देंगे।’

एरिका से पहले भाबी जी घर पर हैं फेम सौम्या टंडन ने दिल की बात कही थी। सौम्या टंडन ने कहा था कि उन्हें अपने काम की पेमेंट नहीं मिली। सौम्या ने कहा था ‘मुझे मेरी पेमेंट मिलने में बहुत ज्यादा देरी हो रही है। ये परिस्थितियां काफी गंभीर हैं हालांकि, मुझे अपने प्रोड्यूसर पर पूरा भरोसा है। मुझे विश्वास है कि वह जल्द से जल्द मुझे पैसे दे देंगे लेकिन ये सच है कि मुझे भी पेमेंट मिलने में देरी हो रही है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट