लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महानायक अमिताभ बच्चन ने पर्याप्त एहतियात बरतकर की केबीसी के लिए शूटिंग

By भाषा | Updated: May 7, 2020 05:43 IST

अमिताभ बच्चन ने कहा कि सामाजिक संदेशों वाले वीडियो स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान को रेखांकित करने के लिये बनाए गए। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में "एन्जिल्स इन व्हाइट" कहा।

Open in App
ठळक मुद्देमहानायक अमिताभ ने बुधवार को कहा कि पूरा एहतियात बरतते हुए उन्होंने सामाजिक संदेशों वाले वीडियो के साथ-साथ अपने शो “कौन बनेगा करोड़पति” के प्रोमो की शूटिंग की है।अपने आधिकारिक ब्लॉग पर एक पोस्ट में 77 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि सारे वीडियो क्लिप सिर्फ एक दिन में शूट किए गए।

महानायक अमिताभ ने बुधवार को कहा कि पूरा एहतियात बरतते हुए उन्होंने सामाजिक संदेशों वाले वीडियो के साथ-साथ अपने शो “कौन बनेगा करोड़पति” के प्रोमो की शूटिंग की है। अपने आधिकारिक ब्लॉग पर एक पोस्ट में 77 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि सारे वीडियो क्लिप सिर्फ एक दिन में शूट किए गए।

उन्होंने लिखा,"हां मैंने काम किया। अगर आपको उससे समस्या है, तो उसे अपने पास रखिए। काम के दौरान पूरी सावधानी बरती गई।’’ बच्चन ने लिखा, "और जो काम दो दिनों के लिए निर्धारित किया गया था, वह एक दिन में ही पूरा हो गया।”

अभिनेता ने कहा कि सामाजिक संदेशों वाले वीडियो स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान को रेखांकित करने के लिये बनाए गए। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में "एन्जिल्स इन व्हाइट" कहा।

उन्होंने आगे लिखा, "वे लगातार इस स्थिति में काम कर रहे हैं जिसके कारण हम अपने घरों में शांति पूर्वक सो सकते हैं। मैं व्यक्तिगत रुप से उन सभी का आभारी हूं।”

उन्होंने बताया, “और फिर मैंने केबीसी के 10-12 वीडियो शूट कर उनके लिए ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पूरी की।” मशहूर शो “कौन बनेगा करोड़पति” के 12वां संस्करण में चयन प्रक्रिया को इस महामारी के मद्देनजर पूरी तरह डिजिटल बना दिया गया है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकौन बनेगा करोड़पतिबॉलीवुड हीरोलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब