मुंबईः बिग बॉस 15 के नए प्रोमो के मुताबिक अंतिम 6 के लिए प्रतिभागी अब एलिमिनेट होंगे। जो प्रतिभागी एलिमिनेट होंगे उन्हें कॉफिन में ले जाया जाएगा। बिग बॉस के इस नए प्रोमो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि मौत से मजाक नहीं होना चाहिए।
प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी और अन्य को यह तय करते देखा जा सकता है कि किसे एलिमिनेट किया जाना चाहिए। करण को कहते सुना जा सकता है कि जो सबसे मजबूत है उसे खत्म करो। जबकि शमिता शेट्टी कहती हैं- मैं नेहा भसीन को जाने नहीं दे सकती।" राजीव अदतिया को रोते हुए देखा जा सकता है। अंत में, प्रतियोगियों को एक ताबूत को निकास द्वार की ओर धकेलते हुए देखा जा सकता है।
प्रोमो के सामने आते ही लोगों ने इसकी खिंचाई करनी शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने ताबूत के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए व्यंग्यात्मक ट्वीट किया, "ठीक है अब हम ताबूत के इस्तेमाल का जश्न मना रहे हैं, वाह। इतने दयनीय क्रिएटिव्स को भगाओ। एक अन्य ने कहा, रचनात्मक टीम पर शर्म आती है। कोई सही विचार ही नहीं है। जीते जी ताबूत में डाल रहे हैं। शर्म की बात है।
वहीं एक यूजर ने शो के मेकर्स से एपिसोड से ताबूत का हिस्सा हटाने का अनुरोध किया, क्योंकि यह कई लोगों के लिए एक संवेदनशील विषय हो सकता है। उसने लिखा, 'कृपया ताबूत के हिस्से का प्रसारण न करें, यह कई लोगों के लिए एक संवेदनशील मुद्दा हो सकता है। इन कठिन कोविड समय को ध्यान में रखें। शो में ताबूत के इस्तेमाल से हैरान एक शख्स ने लिखा, 'ताबूत? गंभीरता से? क्या आप जानते भी हैं कि ताबूत में क्या रखा जाता है? लाश। मैं एंटरटेनमेंट के लिए कॉफिन के इस्तेमाल के पूरी तरह खिलाफ हूं। जबकि अन्य ने लिखा, मौत एक मजाक नहीं है।