लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी ने दोस्तों संग किया जबरदस्त डांस, 'नाटू-नाटू' गाने पर अपने मूव्स से बांधा समा

By अंजली चौहान | Updated: February 6, 2024 18:21 IST

बिग बॉस 17 के खिताब विजेता मुनव्वर फारुकी ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरीं, जब कॉमेडियन को फिल्म आरआरआर के पुरस्कार विजेता गीत 'नाटू-नाटू' पर अपने पैर थिरकाते हुए देखा गया।

Open in App

मुंबई: स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी शो से जीत की ट्रॉफी बाहर लेकर आने के बाद से सुर्खियों में बनें हुए हैं। उन्होंने जीत के बाद अपने दोस्तों और करीबी लोगों के साथ मुंबई में एक निजी पार्टी की मेजबानी की। जहां मुनव्वर इस समय बिग बॉस 17 का खिताब जीतने के बाद अपनी सफलता का आनंद ले रहे हैं, वहीं फारुकी को हाल ही में फिल्म आरआरआर के लोकप्रिय नाटू नाटू गाने पर थिरकते हुए देखा गया था। अब उनका वायरल डांसिंग वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। 

मुनव्वर का डांस तेजी से वायरल हो रहा है और उन्होंने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। 

धांसू डांस का वीडियो वायरल 

वायरल वीडियो में, मुनव्वर और उसके दोस्त अपने नातू नातू डांस मूव्स दिखाने के लिए एक साथ आते नजर आ रहे हैं। मुनव्वर ने अपनी निजी पार्टी के लिए भूरे रंग की शर्ट और सफेद पैंट को चुना।

बता दें कि 28 जनवरी को, मुनव्वर फारुकी को बिग बॉस 17 का विजेता घोषित किया गया, जिसमें अभिषेक कुमार पहले रनर-अप रहे, उनके बाद मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे और अरुण माशेट्टी रहे। बिग बॉस 17 की ट्रॉफी के अलावा, मुनव्वर फारुकी को एक शानदार नई कार और 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला। सलमान खान के शो के विजेता घोषित होने पर कॉमेडियन खुशी से झूम उठे। फिनाले एपिसोड के दौरान उनकी मां और बहन भी अपना समर्थन दिखाने के लिए शो में आईं। 

टॅग्स :मुनव्वर फारुकीबिग बॉस 17वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो