लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13 New Promo: सलमान खान ने दिया शो का हिंट, करण वाही के साथ ये एक्ट्रेस भी आई नजर

By मेघना वर्मा | Updated: September 1, 2019 11:52 IST

मेकर्स बिग बॉस सीजन 13 का एक प्रोमो वीडियो जारी कर चुके हैं। इस वीडियो में सलमान खान स्टेशन बने हैं। इस वीडियो में सलमान खान कहते हैं, 'कृपया ध्यान दें बिग बॉस की गाड़ी इस बार होगी सितारा स्पेशल।'

Open in App
ठळक मुद्दे'बिग बॉस' सीजन 13 का एक प्रोमो पहले भी रिलीज हो चुका है। इस प्रोमो में सलमान खान स्टेशन मास्टर के गेटअप में दिखे हैं।

टीवी के सबसे पॉपुलर शो बिग बॉस का 13वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार शो को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा सकती है। वहीं मेकर्स ने बिग बॉस 13 का नया प्रोमो वीडिया जारी किया है। जिसमें सलमान खान एक बार फिर से शो का नहीं थीम बता रहे हैं। बता दें इसके पहले भी एक प्रोमो जारी हो चुका है जिसमें सलमान खान स्टेशन मास्टर के गेटअप में दिख रहे हैं। 

जारी किए गए नए वीडियो में सलमान खान इस बार शो की तीम को बताते दिख रहे हैं। उनके साथ एक्टर करण वाही और नागिन फेम एक्ट्रेस सुरभी ज्योति भी दिख रही हैं। प्रोमो की शुरुआत होती है और सलमान खान सुरभी के साथ ट्रेड मिल पर दौड़ रही हैं। सलमान खान वीडियो में कहते हैं कि इस बार बिग बॉस में सिर्फ सेलिब्रिटीज होंगे और चार हफ्तों में ही यह शो फाइनल तक पहुंच जाएगा। इसलिए इस बार बहुत सारी चीजों को देखने में मजा आएगा।

वहीं इस वीडियो में सुरभी और करण वाही एक-दूसरे से लड़ते हुए भी दिखाई देते हैं। जिन्हें सलमान खान स्टॉप और स्टार्ट कहते हुए दिखते हैं। बता दें बिग बॉस में स्टार्ट और स्टॉप एक टास्क है जिसे बिग बॉस द्वारा करवाया जाता है। बिग बॉस के आदेश पर एक बजर के बाद जब स्टॉप बोला जाता है तो घरवाले जो भी कर रहे होते हैं उसी पोजिशन पर रुक जाते हैं फिर स्टार्स कहने के बाद ही वो अपनी जगह से हिल सकते हैं। बिग बॉस के इस टास्क को लोग काफी पसंद करते हैं। 

बता दें इससे पहले भी मेकर्स बिग बॉस सीजन 13 का एक प्रोमो वीडियो जारी कर चुके हैं। इस वीडियो में सलमान खान स्टेशन बने हैं। इस वीडियो में सलमान खान कहते हैं, 'कृपया ध्यान दें बिग बॉस की गाड़ी इस बार होगी सितारा स्पेशल। चार हफ्तों में पहुंचेगी फिनाले पर, तत्काल। उसके बाद भी सेलिब्रेटिज कुर्ता फाड़ के बनेगे रुमाल। जल्दी आईए वरना पछताइए। कमिंग सून।'

बताया जा रहा है इस बार बिग बॉस का शो 29 सितंबर से शुरू होगा। हलांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। मगर बताया जा रहा है कि इसी सितंबर से शो की शुरुआत हो जाएगी। 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब