लाइव न्यूज़ :

'बिग बॉस 12' की विनर दीपिका कक्कड़ हुईं बीमार, पति शोएब ने बयां किया दुख

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 25, 2019 09:48 IST

बिग 12 की विजेती दीपिका कक्कड़ इन दिनों कुछ बीमार सीचल रही हैं। उनके पति शोएब ने फोटो शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया है

Open in App
ठळक मुद्देदीपिका कक्कड़ इन दिनों बीमार चल रही हैंदीपिका के पति शोएब ने एक पोस्ट के जरिए इस बारे में बताया है

छोटे पर्दे के प्रसिद्ध रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' की विजेता दीपिका कक्कड़ की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं है। इस बात का खुलासा खुद दीपिका के पति शोएब इब्राहिम ने किया है।

शोएब ने सोशल मीडिया पर पत्नी के बीमार होने के बारे में बताया है। हालांकि ये नहीं बताया कि दीपिका को आखिर क्या हुआ है। एक्टर शोएब ने हाल ही में सोशल मीडिया स्टोरी शेयर की है जिसमें एक फोटो भी थी। तस्वीर में यह कपल नजर आ रहा है। 

फोटो शेयर करते हुए शोएब ने लिखा, मेरा बच्चा बीमार। इस  फोटो में फैंस देख सकते हैं कि दीपिका शोएब के कंधे पर अपने सिर रखे हुए हैं और चेहरे से कुछ बीमार भी लग रही हैं। शोएब के इस खुलासे के बाद दीपिका के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं करने लगे हैं। 

वहीं, बिग बॉस जीतने के इतने दिनों बाद अब दीपिका नए प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू करने वाली हैं। खबर के अनुसार छोटे पर्दे पर दीपिका एक फिर नजर आने वाली हैं। इस शो में उनके साथ करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ सकते हैं। मगर इससे पहले यह चर्चा थी कि दीपिका का रोल 'ये है मोहब्बतें' की दिव्यांका त्रिपाठी को दिया जा रहा था।

दीपिका काफी टाइम से छोटे पर्दे के डेली सोप की दुनिया से दूर हैं। दीपिका ने बिग बॉस 12 का खिताब क्रिकेटर श्रीसंत का हराकर अपने नाम किया था। 

टॅग्स :बिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा