लाइव न्यूज़ :

भारती सिंह को कम पैसों में करना पड़ रहा काम, कहा- चैनलों ने 70 से 50 फीसदी फीस काट लिए

By अनिल शर्मा | Updated: July 22, 2021 16:45 IST

टीवी की कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह को कम पैसे में काम करना पड़ रहा है। भारती सिंह ने इस बात का खुलासा एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में किया है। कॉमेडियन ने कहा कि उनकी फीस में 70 से 50 फीसदी की कटौती हुई है। भारती सिंह के मुताबिक, डांस दीवाने ने 70 फीसदी तो द कपिल शर्मा शो ने 50 प्रतिशत की फीस कटौती की है।

Open in App
ठळक मुद्देभारती सिंह को फीस में हुई भारी कटौतीद कपिल शर्मा शो ने भारती की फीस में की 50 फीसदी की कटौतीडांस दीवाने ने इससे भी ज्यादा 70 प्रतिशत फीस में कटौती की है

टीवी की कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह को कम पैसे में काम करना पड़ रहा है। भारती सिंह ने इस बात का खुलासा एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में किया है। कॉमेडियन ने कहा कि उनकी फीस में 70 से 50 फीसदी की कटौती हुई है। भारती सिंह के मुताबिक, डांस दीवाने ने 70 फीसदी तो द कपिल शर्मा शो ने 50 प्रतिशत की फीस कटौती की है।

भारती सिंह ने बताया की जब उन्हें फीस कटौती के बारे में बताया गया तो औरों की तरह उन्हें भी चुभा था। इस बारे में उन्होंने बहुत बात भी की। हालांकि उन्होंने इस बात का भी हवाला दिया कि  सबकुछ बंद होने की वजह से शो के प्रायोजक नहीं मिल रहे हैं तो वे पैसे कहां से देंगे।

जब चैनल के पास प्रायोजक ही नहीं तो पैसे कहां से देंगे

बकौल भारती -  हाल के दिनों और जो सामने है, उस पर विचार किया तो इस बात का एहसास हो गया कि पिछले साल हुआ था। कितना काम बंद हो गया था। टीवी और शो को प्रायोजक नहीं मिल रहे तो चैनल कहां से पैसा लाए। हर कोई अपने पैरों पर खड़ा होने की कोशिश कर रहा है। एक बार जब हमारी रेटिंग अच्छी आने लगेगी तो प्रायोजक अपने आप वापस आ जाएंगे और हमारी फीस भी बढ़ जाएगी।

तकनीशियनों के पैसे नहीं कटने चाहिए

भारती ने आगे कहा कि इतने साल हम एक चैनल पर काम करते हैं और वो हमारी हर बात माने हैं, तो आज जब वो सामने से मदद मांग रहे हैं तो मुझे नहीं लगता है कि किसी भी कलाकार ने माना किया होगा। कॉमेडियन ने कहा कि मुझे पता है कि सबके पैसे कट रहे हैं। लेकिन जो सेट पर तकनीशियन हैं, उनके पैसे नहीं काटने चाहिए। हम एक साथ काम कर रहे हैं और आगे बढ़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :भारती सिंहबॉलीवुड गॉसिपटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो