लाइव न्यूज़ :

BB 13: मधुरिमा ने विशाल को किया Kiss, इस एक्स कपल के बीच कम हो रही हैं दूरियां! देखें Video

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 10, 2019 19:58 IST

ब्रेकअप के बाद से मधुरिमा और विशाल के बीच दूरियां और दुश्मनी बनी हुई थी। लेकिन बिग बॉस के नए प्रोमो में दोनों एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए।

Open in App

बिग बॉस सीजन 13 में इन दिनों काफी तेजी से बदलते हुए रिश्तों का नजारा देखने को मिल रहा है। सोमवार के एपिसोड में तो कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए। दरअसल, ब्रेकअप के बाद से मधुरिमा और विशाल के बीच दूरियां और दुश्मनी बनी हुई थी। लेकिन बिग बॉस के नए प्रोमो में दोनों एक दूसरे को किस करते हुए नजर आए।

बिग बॉस के इस प्रोमो में मधुरिमा और विशाल के बीच की दूरी कम होते देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। प्रोमो में यह साफ नजर आ रहा है कि मधुरिमा विशाल के बेड पर जाती हैं और उन्हें उठाने के लिए पहले उनके बालों पर हाथ फेरती हैं फिर उनके गाल पर बड़े प्यार से किस करती हैं।इस प्रोमो को कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पर अब तक एक लाख चालीस हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। 

सोमवार के एपिसोड में एक टास्क के दौरान विशाल से लड़ाई करने के बाद मधुरिमा विशाल को सॉरी बोलती हैं। विशाल मधुरिमा से कहते हैं कि मैं कभी भी आपसे लड़ाई नहीं करना चाहता। मधुरिमा भी उनकी बात पर सहमति जताती हैं।

विशाल मधुरिमा से आगे कहते हैं- मैं तुमसे प्यार करता था और मैं तुम्हें प्यार करना चाहता हूं। इसके बाद मधुरिमा विशाल से माफी मांगती हैं और उनसे दोस्त बनकर रहने के लिए कहती हैं। इसके बाद अब ये नया प्रोमो वायरल रहा है जिसे देखकर फैंस यह अनुमान लगा रहे हैं कि अब मधुरिमा और विशाल के बीच फिर से प्यार की शुरुआत होने वाली है। 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानसिद्धार्थ शुक्‍ला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब