लाइव न्यूज़ :

रॉकस्टार बनें एक्टर बरुन सोबती, इस टीवी शो में करेंगे एंट्री

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 6, 2018 16:55 IST

टेलीविजन अभिनेता बरुन सोबती का उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। ऐसे में उनके फैंस का ये इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है, दरअसल बरुन जल्द ही स्टारप्लस के शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाले' में एंट्री कर रहें हैं।

Open in App

मुंबई, 6 जून: टेलीविजन अभिनेता बरुन सोबती का उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। ऐसे में उनके फैंस का ये इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है, दरअसल बरुन जल्द ही स्टारप्लस के शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाले' में  एंट्री कर रहें हैं। बरुन शो में एक रॉकस्टार की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

इस शो में टेलीविजन के अभिनेता मोहित मालिक भी शो में एक रॉकस्टार 'सिकंदर गिल' की भूमिका निभा रहें हैं। मोहित की इस रॉकस्टार वाली भूमिका ने फैंस का दिल जीत लिया है। शो में बरुन सोबती सिकंदर से भी बड़े सिंगर हैं जो सिकंदर की बेटी मायरा के सिंगिंग टीचर के रूप में नजर आएंगे।  

शो में दोनों ही लोकप्रिय  स्टार्स मोहित और बरुन एक दूसरे के प्रतिद्विंदी बनेंगे। बरुन का रिश्ता कुल्फी से भी जुड़ेगा जो शो में कुल्फी को ढेर सारा प्यार देते नज़र आएंगे वह शो में एक पॉजिटिव किरदार निभा रहें हैं। 

शो की प्रोड्यूसर गुल खान चाहती हैं कि उनके लकी  चार्म बरुन भी उनके इस शो में शामिल हों। वह हमेशा  ही अपने शोज में  बरुन के लिए कोई न कोई जगह बनाकर रखतीं हैं।  फिर चाहें वह कोई छोटी सी भूमिका हो या फिर एक नायक की। 

बरुन शो में एक दमदार रॉकस्टार के किरदार से फिर से अपने फैंस  को चौंकाने वाले हैं। बरुन टेलीविज़न पर  पहली बार किसी रॉकस्टार की भूमिका निभा रहें हैं। बरुन इससे पहले स्टारप्लस के शो 'इस प्यार को क्या नाम दूँ' में अर्नब सिंह रायज़ादा के नाम से काफी लोकप्रिय हुए थे, लोगो ने उनको इस भूमिका में बेहद पसंद किया था। 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट