लाइव न्यूज़ :

TRP:'कसौटी' को मिला जबरदस्त फायदा, 'कपिल शर्मा शो' हुआ टॉप 5 से बाहर-देखें पूरी टीआरपी की लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 18, 2019 16:07 IST

इस बार कई सीरिय़ल पर इसका असर पड़ा है। कुछ इस लिस्ट में शामिल हुए हैं तो कुछ गायब हो गए हैं। आइए जानतें हैं क्या कहती है टीआरपी लिस्ट-

Open in App

टेलीविजन की दुनिया में आने वाले सीरियल्स का क्रेज फैंस के बीच हमेशा जमकर रहता है। हर रोज अनेकों चैनलों में आने वाले सीरियल फैंस को जमकर पसंद आ रहे हैं। जिनको देखने के लिए उनके बीच जमकर उत्सुकता भी देखी जाती है।  इसी वजह से टीआरपी पर भी काफी असर पड़ रहा है। ऐसे में टीआरपी के खेल के कारण हर के शो में जबरदस्त तड़के भी लगाए जाते हैं। बीएआरसी ने इस हफ्ते की लिस्ट जारी की है। इस बार कई सीरिय़ल पर इसका असर पड़ा है। कुछ इस लिस्ट में शामिल हुए हैं तो कुछ गायब हो गए हैं। आइए जानतें हैं क्या कहती है टीआरपी लिस्ट-

कुमकुम भाग्य

कई दिनों से 'कुमकुम भाग्य' सीरियल टॉप 5 से बाहर हो गया था लेकिन इस हफ्ते इस सीरियल ने अपनी जबरदस्त एंट्री की है और  फिर से पहले नंबर पर पहुंचे गया है। इस हफ्ते यह सीरियल टीआरपी के मामले में नंबर एक पर है। 

कुंडली भाग्य

दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' है। एकता कूपर के इस सीरियल को भी फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। यह सीरियल भी टॉप 5 से पिछले हफ्ते बाहर था लेकिन इस हफ्ते फिर से टॉप 5 में जगह बना ली।

कसौटी जिंदगी के

अनुराग-प्रेऱणा की प्रेम कहानी से सजा कसौटी जिंदगी के तीसरे नंबर पर इस हफ्ते पहुंच गया है। पिछले कुछ वक्त से इस शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल पाया है। यह सीरियल इस हफ्ते नंबर 3 पर रहा है।

कुल्फी कुमार बाजेवाला

चौथे नंबर पर 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल है। पिछले हफ्ते यह सीरियल 7वें नंबर पर था लेकिन इस हफ्ते टीआरपी में उछाल आते ही नंबर 4 पर पहुंच गया। सिकंदर के एक्सीडेंट के बाद घर में उसकी वापसी फैंस को पसंद आ रही है।

नागिन 3

नागिन 3 इस हफ्ते पांचवें नंबर पर  है। यह सीरियल पिछले हफ्ते नंबर 3 पर था लेकिन इस हफ्ते नंबर 5 पर पहुंच गया। हालांकि यह शो जल्द ही बंद होने वाला है।

कपिल शर्मा शो  इस बार भी कपिल शर्मा का शो टॉप 5 जगह बनाने में नामकामयाब रहा। पिछले हफ्ते 'द कपिल शर्मा' शो 8वें नंबर पर था। इस बार यह शो छठे नंबर पर रहा है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट