लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा का कृष्णा अभिषेक-भारती सिंह ने छोड़ा साथ! शुरू की नए कॉमेडी शो की शूटिंग, देखिए फर्स्ट लुक

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 9, 2020 14:28 IST

कृष्‍णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने सोशल मीडिया पर अपने नए शो 'फनहित में जारी' का पहला लुक जारी कर दिया है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि कृष्णा के अलावा भारती स‍िंह (Bharti Singh) ने भी कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) को अलविदा कह दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देखबरों क अनुसार, कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह भी कुछ नया करने वाले हैंकृष्‍णा ने सोशल मीडिया पर अपने शो का फर्स्ट लुक जारी करते हुए लिखा कि बहुत लंबे समय बाद शूटिंग पर लौटे हैं

कोरोना वायरस के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन के बाद एक बार फिर शूटिंग शुरू हो गई है। ऐसे में जहां 13 जुलाई से अधिकांश टीवी शोज के नए एपिसोड टेलीकास्ट होना शुरू हो जाएंगे तो वहीं कॉमेडियन कृष्‍णा अभिषेक (Krushna Abhishek) ने सोशल मीडिया पर अपने नए शो का पहला लुक जारी किया है। खास बात ये है कि कृष्णा ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके साथ भारती स‍िंह (Bharti Singh) और मुजीब भी नजर आ रहे हैं। 

कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

ये तीनों इस नए शो से पहले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) का हिस्सा थे। वहीं, कृष्णा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'लंबे समय के बाद शूटिंग कर रहे हैं। कुछ चीजें काफी बदल गई हैं। अब हम हर 10 मिनट में अपने हाथ सैनेताइज करते हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। हर लंच या ड‍िनर ब्रेक में कॉस्‍ट्यूम बार-बार धुलते हैं, स्‍टाफ पूरी तरह से किट में कवर रहता है और हमारे साथ बिल्कुल नहीं घुलता-मिलता। ये हमारा नया शो- फनहित में जारी।'

हर्ष ल‍िंबाचिया का प्रोडक्शन हाउस बना रहा शो

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारती के पति और राइटर हर्ष ल‍िंबाचिया का प्रोडक्शन हाउस इस नए कॉमेडी शो को बना रहा है। बता दें, द कपिल शर्मा शो’ में कृष्णा अभिषेक जहां सपना की भूमिका निभाते हुए नजर आते थे तो वहीं भारती भी कपिल के शो में नजर आती थी। मगर अब कृष्णा का नया पोस्ट देखकर यही पता चल रहा है कि दोनों ने कपिल शर्मा के शो को गुडबाय कह दिया है और दोनों अपने ने शो की तैयारियों में लगे हुए हैं। 

टॅग्स :कपिल शर्माद कपिल शर्मा शोकृष्णा अभिषेक
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDaadi Ki Shaadi Review: 'दादी' नीतू कपूर की शादी से क्या पड़ा कपिल शर्मा और सादिया खतीब पर असर, पढ़ें रिव्यू

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो