लाइव न्यूज़ :

Anupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

By संदीप दाहिमा | Updated: January 3, 2026 21:07 IST

Anupama Today Episode Update: टीवी का लोकप्रिय सीरियल अनुपमा शनिवार के एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर दमदार कहानी और मजबूत संदेश देने वाला है। एपिसोड की शुरुआत चॉल में बढ़ते हंगामे से होगी, जहां लोगों के ताने और सवाल लगातार अनुपमा और उसके साथियों पर बरसते रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देAnupama Serial Update: मीडिया और चॉल वालों को अनुपमा ने लगाई फटकार, बदले हालात

Anupama Today Episode Update: शनिवार के एपिसोड में दिखेगा अनुपमा का जबरदस्त रौद्र रूप

टीवी का लोकप्रिय सीरियल अनुपमा शनिवार के एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर दमदार कहानी और मजबूत संदेश देने वाला है। एपिसोड की शुरुआत चॉल में बढ़ते हंगामे से होगी, जहां लोगों के ताने और सवाल लगातार अनुपमा और उसके साथियों पर बरसते रहेंगे। इसी बीच अनुपमा का सब्र टूट जाएगा और वह अपने रौद्र अवतार में नजर आएगी।

अनुपमा सख्त शब्दों में चॉल वालों और मीडिया को खरी-खरी सुनाएगी। वह समाज की दोहरी सोच पर सवाल उठाते हुए कहेगी कि अगर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से इतनी ही नफरत है, तो लोग दिन-रात सीरियल और फिल्में क्यों देखते हैं। इतना ही नहीं, सितारों को देखते ही सेल्फी लेने के लिए उनके पीछे क्यों भागते हैं। अनुपमा का यह लंबा और प्रभावशाली भाषण सभी को सोचने पर मजबूर कर देगा।

अनुपमा की बातें सुनने के बाद चॉल वालों को अपनी गलती का एहसास होगा और वे जस्सी व ईशानी से माफी मांगेंगे। हालांकि भारती और जस्सी साफ कह देंगी कि इतना अपमान सहने के बाद माफी देना आसान नहीं है। अनुपमा उन्हें हौसला देते हुए कहेगी कि जब गलती की ही नहीं है, तो न सिर झुकाने की जरूरत है और न ही पीछे हटने की।

उधर शाह निवास में किंजल भावुक हो जाएगी, जिसे अंश संभालेगा। इस दौरान समर की यादें भी ताजा होंगी। वहीं कोठारी मेंशन में वसुंधरा कोठारी का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा। वह प्रेम को तुरंत लौटने के लिए कहेगी और ख्याति से भी तीखी बहस करेगी।

एपिसोड के अंत में शादी के बाद पूर्वीछाया चॉल से भारती की भावुक विदाई दिखाई जाएगी। लीला बा उसे अहमदाबाद वाले घर की चाबी सौंपेंगी, जबकि राही और प्रेरणा उसे आत्मनिर्भर और मजबूत बने रहने का भरोसा दिलाएंगी।

टॅग्स :अनुपमाटेलीविजन इंडस्ट्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब