लाइव न्यूज़ :

टीवी इंडस्ट्री को अनघा भोसले ने कहा अलविदा, अनुपमा की नंदिनी ने पोस्ट शेयर कर बताया कारण

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 26, 2022 16:25 IST

टीवी के मशहूर धरावाहिक अनुपमा में नंदिनी का किरदार निभाने वाली अनघा भोसले ने धार्मिक विश्वास के चलते इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देधार्मिक विश्वास के चलते अनघा भोसले ने फिल्म और इंडस्ट्री को कहा अलविदा।अनघा से पहले सना खान और जायरा वसीम भी धार्मिक विश्वास के चलते एक्टिंग को अलविदा कह चुकी हैं।

मुंबई: टीवी के मशहूर धरावाहिक अनुपमा में नंदिनी का किरदार निभाने वाली अनघा भोसले एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस द्वारा हाल-फिलहाल में की गई इस घोषणा से उनके फैंस काफी हैरान हैं। हालांकि, अनघा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया है कि वो फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री को अलविदा क्यों कह रही हैं। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए भोसले ने बताया कि वो धार्मिक विश्वास के चलते इंडस्ट्री को अलविदा कह रही हैं।

सोशल मीडिया पर अनघा भोसले ने जो पोस्ट साझा किया है उसमें लिखा है, "मुझे पता है कि आप सभी दयालु रहे हैं और शो के बाद चिंता दिखाई है और इसके लिए धन्यवाद मैं वास्तव में आभारी हूं। अगर आपमें से कुछ अभी तक नहीं जानते हैं कि मैं आधिकारिक तौर पर फिल्म और टेलीविजन उद्योग छोड़ रही हूं, तो यह बात है। मैं वास्तव में आशा करती हूं कि आप सभी निश्चित रूप से मेरे निर्णय का सम्मान और समर्थन करेंगे। मैंने यह निर्णय अपने धार्मिक विश्वासों और आध्यात्मिक पथ के कारण लिया है।"

पोस्ट में आगे लिखा है, "जिस क्षेत्र में मैं थी वह अलग है और मेरी चेतना के स्तर के साथ ये छेड़छाड़ करता है, आपको कुछ ऐसा बनाता है जो आप नहीं हैं और आपको उस चीज से दूर ले जाते हैं जिसपर आप विश्वास करते हैं, इसलिए यह मेरा निर्णय था। आपके द्वारा साझा की गई सभी चिंताओं, संदेशों और कॉल के लिए धन्यवाद। आपके प्यार और सम्मान के लिए धन्यवाद।" बता दें कि अनघा पहली अभिनेत्री नहीं हैं, जिन्होंने धार्मिक विश्वास के चलते इंडस्ट्री को अलविदा कहा हो। उनसे पहले सना खान और जायरा वसीम भी ऐसा कर चुकी हैं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीज़ायरा वसीम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट